20 जुलाई। एंटिगा में खेले गये चौथे रोमांचक अनाधिकारिक वनडे में वेस्टइंडीज ए ने भारत ए को 5 रन से हरा दिया। आपको बता दें कि वेस्टइंडीज ए ने पहले विकेट के लिए 298 रन बनाए थे जिसके जबाव में भारत ए की टीम 50 ओवर में 9 लिकेट पर 293 रन ही बना सकी थी। जिसके कारण भारत ए को 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

एक समय भारत ए के 5 विकेट केवल 127 रन पर गिर गए थे लेकिन इसके बाद अक्षर पटेल ने गजब की बल्लेबाजी की और नाबाद 81 रन बनाए लेकिन जीत भारत ए को नही दिला पाए।

Advertisement

अभर पटेल के अलावा क्रुणाल पांड्या और वाशिंगटन सुन्दर ने भी 45-45 रनों की अहम पारी खेली लेकिन लक्ष्य तक पहुंचा पाने में असमर्थ निकले। वहीं वेस्टइंडीज के लिए  कप्तान रोस्टन चेस ने सबसे ज्यादा 84 रन बनाए जबकि भारत की तरफ से 4 विकेट खलील अहमद और 3 विकेट आवेश खान ने लिए।

भारत ये सीरीज पहले ही 3-1 से जीत चुका है जिसका अंतिम मुकाबला 21 जुलाई को कॉलिज में खेला जाने वाला है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार