वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने शनिवार (24 अगस्त) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में अपनी तूफानी पारी से धमाल मचा दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज के लिए पूरन ने 26 गेंदों में नाबाद 65 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने दो चौके और सात छक्के जड़े। उन्होंने अपनी पारी में 50 रन 9 गेंदों में सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए बनाए। 

Advertisement

पूरन ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके 96 मैच की 88 पारियों में 139 छक्के हो गए हैं। 

Advertisement

पूरन ने इस लिस्ट में जोस बटलर (137 छक्के), सूर्यकुमार यादव (136 छक्के) और ग्लेन मैक्सवेल (136 छक्के) को पीछे छोड़ा। अब उनसे आगे रोहित शर्मा (205 छक्के) और मार्टिन गुप्टिल (173 छक्के) ही उनसे आगे हैं। 

इसके अलावा वह एक साल में टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। पूरन ने 2024 में अभी तक टी-20 में 124 छक्के जड़ लिए हैं। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। जिसमें ट्रिस्टन स्टब्स ने बेहतरीन अर्धशतक जड़ते हुए 42 गेंदों में आठ चौके और तीन छक्के जड़ेकर 76 रन की पारी खेली। वहीं पैट्रिक क्रूगर ने 32 गेंदों में 44 रन बनाए। 

वेस्टइंडीज के लिए मैथ्यू फोर्डे ने 3 विकेट, शमर जोसेफ ने 2 विकेट, अकील हुसैन औऱ रोमारियो शेफर्ड ने 1-1 विकेट लिया। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम को एलिक अथानाज़े और शाई होप की जोड़ी ने शानदार शुरूआत दी।  दोनों ने मिलकर 8 ओवर में 84 रन की साझेदारी की। होप ने 36 गेंदों में 51 रन औऱ अथानाजे ने 30 गेंदों में 40 रन बनाए। इसके बाद पूरन ने तूफानी बल्लेबाजी की और वेस्टइंडीज ने 17.5 ओवर में 3 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। 

साउथ अफ्रीका के लिए ओट्टनील बार्टमैन ने 2 विकेट औऱ क्वेना मफाका ने 1 विकेट हासिल किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार