West Indies vs Bangladesh 3rd ODI Match Report: आमिर जंगू (Amir Jangoo) और कीसी कार्टी  (Keacy Carty) की शानदार पारियों के दम पर वेस्टइंडीज ने सेंट किट्स के वॉर्नर पार्क में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी वनडे में बांग्लादेश को 4 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही वेस्टइंडीज ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है। बता दें कि इस सीरीज से पहले वेस्टइंडीज की टीम बांग्लादेश से लगातार 11 वनडे मैच हारे थे।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद बांग्लादेश ने 5 विकेट के नुकसान पर 321 रन बनाए। टॉप स्कोरर रहे महमूदुल्लाह ने 63 गेदों में नाबाद 84 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान मेहदी हसन मिराज ने 73 गेंदों में 77 रन, सौम्य सरकार ने 73 गेंदों में 73 रन, वहीं जाकेर अली ने 57 गेंदों में नाबाद 62 रन की पारी खेली। 

Advertisement

वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोसेफ ने 2 विकेट, गुडाकेश मोती और शेरफेन रदरफोर्ड ने 1-1 विकेट लिया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम ने 45.5 ओवर में 6 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। डेब्यू मैच खेल रहे आमिर जंगू ने 83 गेंदों में 104 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के जड़े। वहीं कीसी कार्टी ने 88 गेंदों मे 10 चौकों औऱ 2 छक्कों की मदद से 95 रन बनाए।  निचले क्रम में गुडाकेश मोती ने 31 गेंदों में नाबाद 44 रन का योगदान दिया। 

बांग्लादेश के लिए रिशाद हुसैन ने 2 विकेट, हसन महमूद ने 1-1 विकेट लिया। 

अब वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरूआत 15 दिसंबर से होगी। 

Advertisement

आमिर जंगू को उनके विजयी शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और शेरफेन रदरफोर्ड को प्लेयर ऑफ द सीरीज।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार