वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.5 ओवरों में 181 के स्कोर पर ढेर हो गयी। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों क्व सामने भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह से चरमरा गयी। भारत ने उस मैच में दो बदलाव किये हो। उन्होंने रोहित शर्मा की जगह संजू सैमसन और विराट कोहली की जगह अक्षर पटेल को खिलाया। इस मैच में भारत की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे है। केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस में खेले जा रहे इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान के इस फैसले को गेंदबाजों ने पूरी तरह से सही साबित किया। 

Advertisement

भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.5 ओवरों में 181 के स्कोर पर सिमट गया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन ईशान किशन के बल्ले से निकले। उन्होंने 55 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और एक छक्के की मदद से 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा शुभमन गिल ने 49 गेंद में 5 चौको की मदद से 34 रन की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 90 (101) रन की साझेदारी करते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दी लेकिन इन दोनों के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज ज्याकदा देर क्रीज पर नहीं टिक सका। वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट गुडाकेश मोती और रोमारियो शेफर्ड अपने खाते में जोड़ने में सफल रहे। उनके अलावा 2 विकेट अल्ज़ारी जोसेफ अपने नाम करने में कामयाब रहे। एक-एक विकेट जेडेन सील्स और यानिक कारिया को मिला। 

Advertisement

टीमें 

भारत की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, मुकेश कुमार। 

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, एलिक अथानाज़े, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, कीसी कार्टी, रोमारियो शेफर्ड, यानिक कारिया, गुडाकेश मोती, अल्ज़ारी जोसेफ, जेडेन सील्स। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार