West Indies vs Australia 1st Test:  वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमर जोसेफ (Shamar Joseph) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बारबाडोस में पहले टेस्ट मैच में अपनी शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया। जोसेफ ने दूसरी पारी में 25.5 ओवर में 87 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, उन्होंने सैम कोंस्टास, ट्रैविस हेड, ब्यू बेवस्टर, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को अपना शिकार बनाया। 

Advertisement

अपने नौ टेस्ट मैच के करियर में चौथी बार जोसेफ ने पारी में पांच विकेट लिए हैं, जिसमें उन्होंने तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह कारनामा किया है। जोसेफ वेस्टइंडीज के पहले औऱ दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले तीन टेस्ट मैच में तीन बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। 

Advertisement

इससे पहले इंग्लैंड के टॉम रिचर्डसन और फ्रैंक फोस्टर ने, साउथ अफ्रीका के चार्ली लेवेलिन और पाकिस्तान के फ़ज़ल महमूद ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले तीन टेस्ट मैच में तीन बार पारी में पांच विकेट लिए थे। 

बता दें कि इस मुकाबले की पहली पारी में जोसेफ ने 4 विकेट लिए थे। इस मुकाबले में 9 विकेट के साथ वेस्टइंडीज के सबसे सफल गेंदबाज रहे। 

बल्लेबाजी में भी मचाया धमाल

दूसरी पारी में नंबर 10 पर बल्लेबाजी करने उतरे जोसेफ ने 22 गेंदों में 44 रन की पारी खेली, जिसमें चार चौके और चार छक्के जड़े। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नंबर 10 पर बल्लेबाजी करते हुए एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए। इससे पहले मोहम्मद शमी, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी, लसिथ मलिंगा, मुथैया मुरलीधरन ने 3-3 छक्के जड़े थे। 

Advertisement

वेस्टइंडीज को मिली बड़ी हार 

Also Read: LIVE Cricket Score

इस मुकाबले में वेस्टइंडीज को 159 रन से हार का सामना करना पड़ा औऱ इसके साथ ही वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 310 रनों का विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज दूसरी पारी में 141 रनों पर ऑलआउट हो गई । इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रन बनाए और इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 190 रन हराकर दस रन की बढ़त बनाई। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार