मई 22, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): सितारे जब शिखर पर होते हैं तब उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तेजी से बढ़ रही होती है। उनके चाहने वालों की फेहरिस्त में कई बार तो बड़े खास लोग भी शूमार हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही हाल हुआ था साल 2014 के विश्व कप के दौरान टीम इंडिया के हरफनमौला क्रिकेटर रवींद्र जडेजा के साथ जब इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर सारा टेलर का दिल उनके लिए धड़कने लगा था।

 
Advertisement

Advertisement

सारा पर जडेजा के प्यार का बुखार कुछ इस कदर सवार हो चुका था कि उन्होंने एक के बाद एक 12 ट्वीट दाग दिए थे। हालांकि जडेजा ट्विटर पर सार को फॉलो नहीं करते थे लेकिन दोनों के बीच किसी तरह से बातचीत शुरू हो गई थी जिसका जवाब सारा ने टवीट के जरिए देना शुरू कर दिया था। जडेजा के हर सवाल का जवाब सारा ट्वीट के जरिए दे रही थी। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप 

 

 

इस वाक्या पर जैसी ही फैंस की निगाह पड़ी, ये ट्विट्स तेजी से ट्विटर पर वायरल हो गए। मीडिया में इसे लेकर दो तरह की खबरें जोर-शोर से चल रही थी। एक तरफ ये कहा जा रहा था कि सारा रवींद्र जडेजा की फैन है और इसी वजह से फ्लर्ट करने का प्रैंक खेल रहीं हैं। वहीं दूसरी तरफ कयास लगाए जा रहे थे कि कहीं जडेजा ने ही पहले सारा को मैसेज तो नहीं किया था। जिसका जवाब देने के लिए सारा ने एक के बाद एक 12 ट्विट्स दाग दिए।

 
Advertisement

आपको बता दे सारा ने अंतिम के कुछ ट्विट्स में जडेजा से मुलाकात को लेकर भी बातें कही थी। ट्विट्स का सिलसिला शुरू होते ही जो मैसेज सारा ने सबसे पहले भेजा वो था कि आज रात मैं और तुम? अगले ट्विट में सारा ने लिखा अच्छा कल सुबह 10 बजे पूल पर। इसके बाद इन ट्विट्स को हजारों लोगों ने रिट्विट करना शुरू कर दिया और इस प्रकार से यह तेजी से ट्विटर पर वायरल हो गया। जडेजा ने हालांकि इसपर किसी भी तरह की कोई सफाई नहीं दी थी।

 

Advertisement

गौरतलब है कि सारा इंग्लैंड की वुमेन्स क्रिकेट टीम की विकेटकीपर और टॉप ऑर्डर की बल्लेबाज है। उन्होंने अब तक 101 वनडे मैच खेलते हुए 3261 रन बनाए हैं। वहीं 81 टी-20 मैचों में 2054 और 8 टेस्ट मैचों में 266 रन बनाए हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार