टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री अपनी किताब ‘स्टारगेजिंग’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। रवि शास्त्री ने अपने इस किताब में कई दिलचस्प किस्से शेयर किए हैं। इन्हीं किस्सों में से एक मजेदार किस्सा पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी जावेद मियांदाद से जुड़ा हुआ है। यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि रवि शास्त्री ने जावेद मियांदाद को जूता लेकर दौड़ा लिया था।

Advertisement

1987 में जब पाकिस्तान की टीम भारत दौरे पर थी तब यह घटना घटी थी। 20 मार्च को दोनों टीमों के बीच तीसरा वनडे मुकाबला हैदराबाद के मैदान में खेला जा रहा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने रवि शास्त्री के 69 और कपिल देव के 59 की बदौलत 44 ओवर में 212 रन बनाए थे।

Advertisement

यह मुकाबला भी रोमांच से भरा हुआ निकला और पाकिस्तान की टीम को अतिंम गेंद पर जीत के लिए दो रन चाहिए थे। हालांकि, पाकिस्तान की टीम ऐसा करने में कामयाब ना हो सकी और अब्दुल कादिर दूसरा रन लेने के चक्कर में रनआउट हो गए। स्कोर बराबर रहा लेकिन भारत ने छह और पाकिस्तान ने सात विकेट खोए थे। एक विकेट कम गिरने के चलते टीम इंडिया को विजेता घोषित किया गया।

हार से बौखलाए जावेद मियांदाद चीखते हुए भारतीय ड्रेसिंग रूम में आए और बोले, 'तुम चीटिंग से जीते हो।' ये सुनते ही रवि शास्त्री का खून खौल गया और वो जूता उठाकर मियांदाद के पीछे-पीछे पाकिस्तानी ड्रेसिंग रूम तक उन्हें मारने पहुंचे। पाकिस्तानी कप्तान इमरान खान ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करवाया।

हालांकि, दोनों खिलाड़ियों ने इस मामले को ज्यादा नहीं बढ़ाया और इसे भूलाने में ही बेहतरी समझी। अगले मैच के लिए जब दोनों टीमें पुणे जा रही थी, तो दोनों खिलाड़ियों ने सभी गिला शिकवा दूर करते हुए एक साथ फ्लाइट में समय बिताया था। शास्त्री की किताब के जरिए यह बात सामने निकलकर आई है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार