19 दिसंबर। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन की नीलामी आज होगी, जिसमें कुल 332 खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियां दांव खेलेंगी। इन 332 खिलाड़ियों को पंजीकृत कराए गए 997 खिलाड़ियों में चुना गया है, जिसमें से 186 भारतीय खिलाड़ी हैं, जबकि 143 विदेशी। तीन खिलाड़ी एसोसिएट सदस्यों के हैं।

Advertisement

अगर फ्रेंचाइजियों के पास मौजूद रकम की बात करें तो किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स मोटी रकम लेकर नीलामी में जा रही हैं।

Advertisement

आईए जानते हैं बेस प्राइस के आधार पर ऑक्शन में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

2 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ी- पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, क्रिस लीन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, डेल स्टेन और एंजेलो मैथ्यूज।

1.5 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ी - इयोन मॉर्गन, जेसन रॉय, क्रिस मॉरिस, क्रिस वोक्स, एडम ज़म्पा, शॉन मार्श, डेविड विली, काइल एबोट, केन रिचर्डसन और रॉबिन उथप्पा।

Advertisement

1 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ी- आरोन फिंच, मार्टिन गप्टिल, एविन लुईस, कॉलिन मुनरो, टॉम बैंटन, एलेक्स हेल्स, रिले रूसो, मार्कस स्टोइनिस, सैम कुरेन, टॉम कुरेन, मोइसेस हेनरिक्स, थिसारा परेरा, डार्शी शॉर्ट, मुस्तफिजुर रहमान, नाथन कूल्टर नाइल, एंड्रयू टाई, टिम साउदी, जेम्स पैटिंसन, लियाम प्लंकेट, एश्टन अगर, पीयूष चावला, यूसुफ पठान और जयदेव उनादकट।

75 लाख वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट - डेविड मिलर, लेंडल सिमंस, मुश्फिकुर रहीम, एश्टन टर्नर, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, बेन कटिंग, कोरी एंडरसन, जेसन होल्डर, क्रिस जॉर्डन, महमूदुल्लाह, सीन एबोट, डेविड विएसे, डैन क्रिस्चियन, मर्चंट दी लांगे, ईश सोढ़ी और साकिब महमूद।

50 लाख बेस प्राइस वाले विदेशी खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट - एलेक्स कैरी, शाई होप, हेनरिक क्लासन, कुसाल परेरा, शिमरोन हेटमायर, जानेमन मलान, एडन मरक्रम, कार्लोस ब्रेथवेट, जेम्स नीशम, कॉलिन इंग्राम, डेरिल मिशेल, रोमन पॉवेल, जोन स्मट्स, टॉम ब्रूस, दिमुथ करुणारत्ने, ओशाडा फर्नान्डो, इसुरु उडाना, दसून शनाका, जीवन मेंडिस, एंजेलो परेरा, सिकुगो प्रसन्ना, सब्बीर रहमान, मोहम्मद सैफुद्दीन, रेमन रेफर, वनिदु हसरंगा, नुवान प्रदीप, बेन डंक, टॉम लाथम, अविष्का फ़र्नांडो, ब्रेंडन किंग, रेसी वान डेर दुस्सेन, जेम्स फॉकनर, लुईस ग्रेगरी, बेन मैकडरमोट, ग्लेन फिलिप्स, वियान मुल्डर, टीम सेफर्ट, मोहम्मद शहजाद, पैट ब्राउन, अनारु किचन, रवि बोपारा, बेउरन हेंड्रिक्स, मैट हेनरी, ओशेन थॉमस, रोमारियो शेफर्ड, करीम जनत, नवीन उल-हक, क़ैस अहमद, फवाद अहमद, खारी पियरे, वकार सलामखिल, तबरेज़ शमसी, एंडिले फेहलुकवेओ, शेल्डन कोटरेल, अल्जारी जोसेफ, ओबेड मैककॉय, एडम मिलने, दुशमंथा चमीरा, डग ब्रेसवेल, बेन लॉफलिन, ताइमल मिल्स, एनरिक नोर्त्जे, मार्क वुड, ब्लेयर टिकर, केसरिक विलियम्स, फैबियन एलेन, स्कॉट कुगलेइजन और हेडन वाल्श।

Advertisement

50 लाख बेस प्राइस वाले भारतीय खिलाड़ी - चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, नमन ओझा, सौरभ तिवारी, मनोज तिवारी, स्टुअर्ट बिन्नी, ऋषि धवन, मोहित शर्मा और बरिंदर सरन।

50 लाख से कम बेस प्राइस वाले खिलाड़ी - कैमरोन डेलपोर्ट (40 लाख), जेम्स फुलर (40 लाख), दीपक हूडा (40 लाख), जलज सक्सेना (30 लाख), प्रियम गर्ग (20 लाख), विराट सिंह (20 लाख), यशस्वी जायसवाल (20 लाख), ईशान पोरेल (20 लाख), रिक्की भुई (20 लाख), ध्रुव शोरे (20 लाख), अरमान जाफर (20 लाख), जॉर्ज मुनसे (20 लाख)।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार