आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 10 दिन पहले शुरू हुआ था और अब तक इस दौरान 19 मैच पहले ही पूरे हो चुके हैं। पापुआ न्यू गिनी, ओमान, नीदरलैंड और आयरलैंड नाम की चार टीमें पहले ही बाहर हो चुकी हैं, जबकि पाकिस्तान और इंग्लैंड जैसी टीमों ने अब तक प्रतियोगिता में धमाकेदार प्रदर्शन करके अपने फैंस को खुश किया है।

Advertisement

इस दौरान फैंस अपने फेवरिट स्टार्स से ये भी जानना चाहते हैं कि उनके मुताबिक टी-20 वर्ल्ड कप कौन जीत रहा है। इसी कड़ी में पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग से भी एक फैन ने पूछ लिया कि इस बार का टी-20 वर्ल्ड कप कौन जीत रहा है, तो वीरू ने भी फैन के सवाल का जवाब दिया। 

Advertisement

वीरुगिरी डॉट कॉम के नए एपिसोड में, जब एक फैन ने पूछा कि टी-20 वर्ल्ड कप 2021 कौन जीतेगा, तो सहवाग ने बिना समय बर्बाद किए भारत का नाम ले दिया।. उन्होंने कहा, 'मेरे हिसाब से ये टी20 वर्ल्ड कप टीम इंडिया ही जीतेगी। उन्हें यहां केवल बेहतर क्रिकेट खेलना होगा। हम हमेशा अपनी टीम के लिए खुश होते हैं जब वह जीतती है लेकिन जब वो हार जाती है तो हमें उसका और अधिक समर्थन करना पड़ता है। इसलिए, मेरा मानना ​​है कि भारत टी 20 वर्ल्ड कप जीत सकता है।"

आपको बता दें कि भारत को अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था और अब जब टीम इंडिया न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अपने दूसरे मैच में उतरेगी तो विराट की टीम को हर हाल में ये मैच जीतना होगा, अगर भारत ये मैच भी हार गया तो लगभग-लगभग वर्ल्ड कप का सफर ख़त्म हो जाएगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार