आईपीएल 2021 से पहले Mega Auction की बड़ी संभावना दिख रही है क्योंकि बीसीसीआई अगले सीजन में आईपीएल में खेलने वाली टीमों की संख्या बढ़ाने के बारे में सोच रही है। 

Advertisement

कहा जा रहा कि दिवाली के बाद नई टीमों का टेंडर को लेकर बात होगी इनमें से एक टीम अहमदाबाद की टीम हो सकती है। ऐसे में जब नई टीमों का आगमन होगा तो Mega Auction होने की संभावना लगभग पक्की हो जाएगी। लेकिन सभी टीमों के फैंस को एक बड़ी चिंता सता रही है कि अगर ये बड़ी नीलामी होती है तो हो सकता है कि उनके कुछ पसंदीदा खिलाड़ी दूसरी टीम में चले जाए। 

Advertisement

ऐसे ही एक सवाल सनराइजर्स हैदराबाद के फैन के मन में आया है जब उन्हो इंस्टाग्राम पोस्ट पर हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर से पूछा कि क्या अगले साल हैदराबाद की टीम केन विलियमसन को छोड़ देगी ?

फैन ने इंस्टाग्राम पर डेविड वॉर्नर से सवाल किया," डेविड वॉर्नर सर क्या सच है mega auction होगा और ऐसे में क्या केन विलियमसन को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम रिलीज करने के बारे में सोच रही है?"

लेकिन डेविड वॉर्नर ने इसका जो जवाब दिया सुन के सभी फैंस के चेहरे पर खुशी आ जाएगी। वॉर्नर ने विलियमसन के बारे में जवाब दिया कि,"नहीं हमलोग उन्हें कही नहीं जाने देंगे। "

Advertisement

गौरतलब है कि केन विलियमसन ने भले ही आईपीएल के 13वें  सीजन में हर मैचों में हिस्सा नहीं ले पाए लेकिन उन्हें जितने भी मौके मिले उसमें उन्होंने कई जबरदस्त पारियां खेली। इस सीजन में इस धुरधंर बल्लेबाज ने कुल 12 मैच खेले जिसमें उनके बल्ले से कुल 317 रन निकले।   

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार