भारत को अपनी कप्तानी में साल 2012 का अंडर 19 वर्ल्ड कप जितवाने वाले कप्तान उन्मुक्त चंद (Unmukt Chand) इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं। जिस तरह से ये युवा खिलाड़ी एकदम से लाइमलाइट से ओझल हो गया शायद किसी ने भी नहीं सोचा था लेकिन अब उनको लेकर कई तरह की अफवाहें सामने आ रही हैं।

Advertisement

हाल ही में ये खबरें आई थी कि भारतीय क्रिकेट में नजरअंदाज किए जाने के बाद उन्‍मुक्‍त चंद अमेरिका में अपना क्रिकेट करियर बनाने जा रहे हैं। पाकिस्‍तान के क्रिकेटर समी असलम ने भी एक ट्वीट करके इस बात की अफवाह को उड़ान दी लेकिन अब चंद ने खुद इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

Advertisement

दरअसल, ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि अमेरिका में नई टी-20 लीग शुरू हो सकती है और ऐसे में उन्‍मुक्‍त चंद का नाम भी उन भारतीय क्रिकेटरों में से एक है, जो इस लीग में खेल सकते हैं लेकिन अब चंद ने इस मामले के तूल पकड़ने से पहले ही माहौल को शांत कर दिया है। उन्मुक्त चंद ने इस बारे में बताते हुए कहा, 'मैं अमेरिका अपने रिश्‍तेदारों से मिलने गया था। मैंने अमेरिका में कोई अनुबंध नहीं किया है। मैं बस वहां घूमने के लिए गया था।'

इससे पहले समी असलम ने इंडियन एक्‍सप्रेस डॉट कॉम को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'हाल ही में 30-40 विदेशी क्रिकेटर अमेरिका आए हैं। कुछ भारतीय खिलाड़ी भी हैं, जिसमें उन्‍मुक्‍त चंद, समित पटेल और हरमीत सिंह भी शामिल हैं और ये सभी क्रिकेटर अमेरिका में होने वाली लीग में खेल सकते हैं।'

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार