12 जून। पांच बार की विजेता आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम आज विश्व कप-2019 के एक अहम मैच में यहां पाकिस्तान से भिड़ेगी।

Advertisement

वेस्टइंडीज के हाथों पहले मैच में सात विकेट से मात खाने के बाद पाकिस्तान ने बेहतरीन अंदाज में वापसी की और अपने दूसरे मैच में इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को हराया। उसका तीसरा मैच रद्द हो गया था। 

Advertisement

आस्ट्रेलिया को अपने पिछले मैच में भारत ने हराया है। वह अब जख्मी शेर की तरह पाकिस्तान के खिलाफ घात लगाए बैठी है। पाकिस्तान का यह चौथा मैच है। तीसरे मैच में उसका सामना श्रीलंका से होना था लेकिन वह मैच बारिश के कारण धुल गया। पाकिस्तान की कोशिश होगी कि वह उसी जुझारूपन और जुनून से खेले जैसे वे इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी। 

उस मैच में अच्छी बात यह थी कि टीम की बल्लेबाजी शानदार रही थी। इमाम उल हक और फखर जमन ने टीम को बेहतरीन शुरूआत दी थी और बड़े स्कोर की नींव रखी थी। इसके बाद मोहम्मद हफीज और बाबर आजम ने टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया था जिसमें कप्तान सरफराज अहमद ने भी अर्धशतकीय पारी खेल योगदान दिया था। 

आस्ट्रेलिया के सामने भी उसे इसी तरह की बल्लेबाजी करनी होगी, लेकिन साथ ही मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, नाथन कल्टर नाइल की तिगड़ी का सामना करना पड़ा था। 

जानिए आगे क्लिक करके कि आज के मैच में बारिश होगी या नहीं ?

 
Advertisement

टीमें (संभावित) : 

आस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरनडार्फ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन कल्टर नाइल, पैट कमिंस, उस्मान ख्वाजा, नाथन लॉयन, शॉन मार्श, ग्लैन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जाम्पा। 

पाकिस्तान : सरफराज खान (कप्तान/विकेटकीपर), फखर जमन, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, आसिफ अली, शोएब मलिक, मोहम्मद हफीज, हारिश सोहेल, शादाब खान, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हसन अली, मोहम्मद हसनेन, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर।

Advertisement

मौसम अपडेट

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच मैच के दौरान बारिश हो सकती है, मौसम में नमी और ठंड भी है। तापमान 14-16 डिग्री रहने की आशंका है। ये देखना है कि क्या आज क्रिकेट फैन्स को क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा या नहीं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार