World Test Championship 2021 Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 18 जून यानी कल से साउथहैंपटन के मैदान पर शुरू होने जा रहा है। इस अहम मुकाबले से पहले टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भविष्यवाणी की है।

Advertisement

गौतम गंभीर ने आजतक के एक शो में कहा, 'एक मैच में ही फेवरेट की भविष्यवाणी करना मुश्किल है, लेकिन मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड को थोड़ा फायदा हो सकता है क्योंकि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट खेले हैं और श्रृंखला भी जीती है।' मालूम हो कि बीते दिनों गौतम गंभीर अपनी भविष्यवाणी को लेकर भी काफी चर्चा में रहे थे।

Advertisement

गौतम गंभीर जो भी बोलते थे उसका उल्टा ही होता था जिसके बाद यूजर्स उन्हें पनौती तक कहकर ट्रोल करते थे। ऐसे में हो ना हो गौतम गंभीर की इस भविष्यवाणी से भारतीय फैंस के चेहरे पर खुशी की लहर जरूर दौड़ जाएगी। साउथहैंपटन के मैदान पर फाइनल मुकाबला भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा।

फाइनल के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), अंजिक्या रहाणे, रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, रविचन्द्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, ऋद्धिमान साहा, उमेश यादव, हनुमा विहारी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार