WTC Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले WTC फाइनल मुकाबले का मजा बारिश के चलते किरकिरा हो चुका है। साउथैम्पटन में फिलहाल बारिश रुक चुकी है। इस बात की जानकारी रविचंद्रन अश्विन की पत्नी ने मैदान से एक वीडियो शेयर करते हुए दिया है।

Advertisement

रविचंद्रन अश्विन की पत्नी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उनकी नन्ही बेटी अपने पिता को चीयर करते हुए नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अश्विन की पत्नी ने लिखा, 'बारिश रुक गई है। प्रशंसक खुश हैं। मैं डोल और हैप्पी सिंगिंग सुन सकती हूं। और अश्विन वही करने जा रहे हैं जो उन्हें सबसे ज्यादा करने की जरूरत है लंच।' 

Advertisement

बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे मैच शुरू होना था लेकिन साउथम्पटन में बारिश रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी। फिलहाल ऐसा लगता है कि जल्द ही टॉस होगा। हालांकि बारिश ने अब तक इस मैच का खाफी नुकसान कर दिया है।

मालूम हो कि मैच में खलल पड़ने की वजह से दिन के खेल में जो ओवर जाया होंगे उसके लिए रिजर्व डे भी रखा गया है। दूसरे दिन स्थिति कुछ बेहतर होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार दूसरे दिन 25 फीसदी बारिश होने की संभावना है। वहीं इस टेस्ट मैच के पांचवे दिन जमकर बारिश हो सकती है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार