5 फरवरी (CRICKETNMORE)। वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में करारी हार झेलने के बाद साउथ अफ्रीकी टीम को बड़ा झटका लगा है। साउथ अफ्रीका के विकेटीकपर क्विंटन डी कॉक कलाई में चोट के कारण भारत के खिलाफ वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

बता दें कि डी कॉक से पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस और दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स भी चोटिल हो चुके हैं। डी विलियर्स पहले तीन वनडे मैचों से बाहर हैं और डु प्लेसिस दूसरे मैच से बाहर हो गए थे। 

Advertisement

क्विंटन डी कॉक सेंचुरियन में खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और उन्हें चोट से उभरने में कम से कम दो से चार हफ्ते का समय लगेगा। उनकी जगह किसी और खिलाड़ी को टीम में शामिल करने का एलान नहीं किया गया है, जिसका मतलब है कि केपटाउन में खेले जाने वाले तीसरे वनडे मैच में हेनरिक क्लासेन को डेब्यू का मौका मिल सकता है।

 

साउथ अफ्रीका के टीम मैनेजर मोहम्मद मूसाजी ने कहा “ क्विंटन को रविवार को खेले गए दूसरे वनडे मैच में बल्लेबाजी के दौरान बाएं हाथ की कलाई में चोट लग गई थी और वह काफी दर्द और अहसहज महसूस कर रहे थे। उनकी चोट ठीक होने में 2-4 हफ्ते का समय लगेगा। इस कारण वह भारत के खिलाफ बाकी बची वनडे सीरीज और टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।’’ क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

उन्होंने आगे कहा “ साउथ अफ्रीका मेडिकल टीम का लक्ष्य है कि वह अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले फिट हो जाएं। 

Advertisement

गौरतलब है कि भारत के खिलाफ खेली गई तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में क्विंटन डी कॉक का प्रदर्शन बहुत निराशाजनक रहा था। वह 6 पारियों में 11.83 की औसत से सिर्फ 71 रन बना पाए थे। इसके बाद वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में भी वो कुछ खास नहीं कर पाए। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार