भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथहैंपटन के मैदान पर खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। 23 जून को अब रिजर्व डे का भी इस्तेमाल होगा। 

Advertisement

भारतीय टीम अभी न्यूजीलैंड के स्कोर से 32 रन आगे हैं और क्रीज पर कप्तान कोहली तथा चेतेश्वर पुजारा मौजूद है। इसी बीच तेज भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रिजर्व डे के लिए भारत के प्लान का खुलासा किया है। गौरतलब है कि पहली पारी में शमी ने न्यूजीलैंड के 4 विकेट झटके थे।

रिजर्व डे के बारे में बात करते हुए मोहम्मद शमी ने कहा, "हमें ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश करनी चाहिए और फिर देखना चाहिए कि कितना समय है कि उन्हें बल्लेबाजी के लिए निमंत्रण दे। इंग्लैंड की हालात में कुछ भी हो सकता है लेकिन हमें कभी भी दिमाग में पहले से सारी चीजों को फिक्स करके नहीं चलना चाहिए कि हम विपक्षी टीम को इतने समय में और इतने रनों पर सिमटा देंगे। 10 विकेट निकालने के लिए एक एक बेहतरीन प्लानिंग की जरूरत होती है और एक अच्छा खासा समय चाहिए होता है लेकिन उससे पहले हमें बोर्ड पर रन की जरूरत है।"

Advertisement

आगे बात करते हुए इस भारतीय गेंदबाज ने कहा कि 5 दिन के टेस्ट मैच में आप एक ही प्लान के साथ आगे नहीं बढ़ सकते हैं आपको परिस्थितियों के अनुसार अपनी रणनीति में बदलाव करने की जरूरत होती है। हमें सही लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी करके न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को रोकने की कोशिश करनी चाहिए।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार