श्रीलंका ने गॉल में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड पर पारी और 154 रनों की शानदार जीत दर्ज के ना सिर्फ टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली बल्कि ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भी उथल पुथल मचा दी। अब श्रीलंका की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है और उनके अच्छे प्रदर्शन ने ऑस्ट्रेलिया की धड़कनें बढ़ा दी हैं।

Advertisement

WTC 2023-25 ​​चक्र में नौ मैचों में अपनी पांचवीं जीत के साथ, श्रीलंका ने अपने अंक प्रतिशत (PCT) को 50 से 55.55 प्रतिशत तक बेहतर कर लिया है। इस बीच, कीवी टीम चौथे स्थान से खिसककर सातवें स्थान पर आ गई, जो इंग्लैंड, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका से भी पीछे है। पाकिस्तान और वेस्टइंडीज की टीमें सबसे खराब अंक प्रतिशत के साथ अंतिम दो स्थानों पर हैं।

Advertisement

दो बार के फाइनलिस्ट भारत और गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 71.67 और 62.50 के PCT के साथ WTC स्टैंडिंग में सबसे आगे हैं। भारतीय टीम इस समय कानपुर में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेल रही है लेकिन बारिश के चलते दूसरे और तीसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी जिसके चलते अब ये टेस्ट ड्रॉ की तरफ बढ़ता दिख रहा है और अगर ये टेस्ट मैच ड्रॉ होता है तो भारत अपने PCT को 68.18 पर गिरते हुए देख सकता है।

श्रीलंका को जनवरी में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करने से पहले दो टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करना है और अगर श्रीलंका ने अपनी यही लय उस सीरीज में भी जारी रखी तो यकीन मानिए ये टीम ऑस्ट्रेलिया को नंबर दो पोजिशन के लिए टक्कर देती हुई नजर आएगी। वहीं, अगर ब्लैककैप्स की बात करें तो उनकी अगली भिड़ंत भारत के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में होगी, जो 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में शुरू होगी। ऐसे में कीवी टीम इस शर्मनाक हार के बाद किस तरह से पलटवार करती है ये देखने वाली बात होगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार