चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आबू धाबी में खेले गए आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को मिली शानदार जीत में ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने अहम छह चौकों औऱ तीन छक्कों की मदद से 50 रनों की तूफानी पारी खेली और इस दौरान 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 

Advertisement

19 साल की जायसवाल ने एविन लुईस के साथ के साथ मिलर राजस्थान को धमाकेदार शुरूआत दी और पहले विकेट के लिए 6.2 ओवरों में 77 रन जोड़े। जिसकी बदौल राजस्थान ने 15 गेंद बाकी रहते हुए ही 190 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल कर लिया। 

Advertisement

इस मुकाबले के बाद जायसवाल ने अपने बल्ले पर चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी का ऑटोग्राफ लिया। जिसे लेकर वह काफी खुश दिखाई दिए। 

आईपीएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर पोस्ट एक वीडियो में जायसवाल ने शिवम दुबे और अनुज रावत से बातचीत करते हुए बताया, “ मैं सोच रहा था विकेट कैसा है, लेकिन हम 190 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहे थे तो मैं समझ गया था कि विकेट अच्छा ही होगा। मैं सोच रहा था की मैं खराब गेंदों का फायदा उठाऊंगा और मैं कोशिश करूंगा कि मैं अपनी टीम को अच्छा शुरूआत दूं, जिससे हम 190 रन तक पहुंच सकें।”

जायसवाल ने आगे कहा, “ मैंने मैच के बाद मेरे बैट पर माही सर (MS Dhoni) का सिग्नेचर लिया, मैं बहुत खुश हूं।”

Advertisement

जायसवाल ने इस सीजन अब तक 29.62 की औसत और 151.92 की स्ट्राइक रेट से 237 रन बनाए हैं। राजस्थान के लिए रनों के मामले में उनसे आगे सिर्फ कप्तान संजू सैमसन हैं, जिनके नाम 480 रन दर्ज हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार