India vs Australia Perth Test: भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और केएल राहुल (KL Rahul) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट की दूसरी पारी में रिकॉर्ड साझेदारी से इतिहास रच दिया। दोनों ने मिलकर 63 ओवर में पहले विकेट के लिए 201 रन की साझेदारी की। 

Advertisement

भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के 77 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी ओपनिंग जोड़ी ने टेस्ट में पहले विकेट के लिए 200 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी की है। बता दें कि भारतीय टीम टेस्ट सीरीज के लिए पहली बार साल 1947 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी। 

Advertisement

इससे पहले बतौर भारतीय ओपनिंग जोड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी धरती पर पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर और क्रिस श्रीकांत के नाम था। दोनों ने साल 1986 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में हुए मैच में पहले विकेट के लिए 191 रनों की साझेदारी की थी।

 मिचेल स्टार्क ने केएल राहुल को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।  राहुल ने 176 गेंदों में 74 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने पांच चौके जड़े। वहीं दूसरे छोर पर जायसवाल ने शानदार शतक जड़ा। बता दें कि पहली पारी में राहुल ने 26 रन बनाए थे औऱ यशस्वी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे। 

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पहली पारी में 150 रन बनाए।। जिसके जवाब में मेजबान ऑस्ट्रेलिया 104 रन पर ही सिमट गई और भारत को 46 रन की अहम बढ़त मिली। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार