सनराइजर्स हैदराबाद शनिवार को आईपीएल-13 के मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ जीतती दिख रही थी, लेकिन पंजाब के गेंदबाजों ने बाजी पलट दी और हैदराबाद के मुंह से जीत छीन ली।  इस हार से निराश हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने कहा है कि उनकी टीम को यह हार भूल आगे बढ़ना होगा। हैदराबाद ने पंजाब को 126 रन ही बनाने दिए थे, लेकिन हैदराबाद यह स्कोर भी हासिल नहीं कर पाई।

Advertisement

मैच के बाद वॉर्नर ने कहा, "हां, इस तरह की हार चुभती है। हमारे गेंदबाजों ने अच्छा काम किया। हमें जो शुरुआत मिली उसके बाद हम राह भटक गए। निराशाजनक।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "हमें लगा था कि यह विकेट स्पिन होगी इसलिए इस पर खेलना मुश्किल होगा। हमने नई गेंद से अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन शुरुआत में विकेट नहीं ले सके। इस मैच को भूल आगे बढ़ने की जरूरत। हमें अगले मैच में शुरू से शुरुआत करनी है।"

सनराइजर्स हैदराबाद की 11 मैचों में यह सातवीं हार है और इसके साथ ही वह पॉइंट्स टेबल पर एक स्थान के नुकसान के साथ छठे स्थान पर पहुंच गई है। इससे हैदराबाद की प्लेऑफ की उम्मीदों को थोड़ा झटका लगा है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार