आईपीएल 2023 के पहले क्वालिफायर में चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होने वाले हैं। ये मुकाबला आज यानि 23 मई के दिन चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाना है। एक तरह से ये मुकाबला गुरु (एमएस धोनी) और शिष्य (हार्दिक पांड्या) के बीच होने वाला है। पांड्या ना सिर्फ धोनी को अपना अच्छा दोस्त  और गुरू मानते हैं बल्कि वो उनके सबसे बड़े फैंस में से भी एक हैं। यही कारण है कि सीएसके के खिलाफ मैच से पहले उन्होंने एमएस धोनी को ट्रिब्यूट दी है।

Advertisement

गुजरात टाइटंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें हार्दिक पांड्या धोनी को लेकर दिल खोलकर बातें कर रहे हैं। इस दौरान पांड्या ये भी कहते हैं कि अगर किसी को भी धोनी से नफरत करनी है तो उसे पूरा दिल से शैतान होना पड़ेगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वो एमएस धोनी को बाकी लोगों की तरह नहीं देखते हैं।

Advertisement

उन्होंने गुजरात टाइटन्स द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, “बहुत से लोग सोचते हैं कि माही (एमएस धोनी) गंभीर है और बहुत कुछ। मेरे लिए ऐसा नहीं है, मैं उन्हें चुटकुले भी सुनाता हूं और मैं उन्हें महेंद्र सिंह धोनी के रूप में नहीं देखता हूं। जाहिर है, मैंने उनसे बहुत सारी चीजें सीखी हैं, बहुत सारी सकारात्मक चीजें, जो मैंने उन्हें सिर्फ देखकर सीखी हैं। हम ज्यादा बात नहीं भी करते हैं तब भी मैंने बहुत कुछ सीखा है। लेकिन मेरे लिए, वो सिर्फ मेरे प्यारे दोस्त, प्यारे भाई हैं, जिनके साथ मैं मज़ाक करता हूं, जिनके साथ मैं मस्ती करता हूं।"

इस वीडियो में आगे बोलते हुए पांड्या ने कहा, “मैं हमेशा महेंद्र सिंह धोनी का प्रशंसक रहूंगा और इतने सारे प्रशंसकों और इतने सारे क्रिकेट प्रेमियों के लिए वो एक प्रेरणा हैं। एमएस धोनी से नफरत करने के लिए आपको पूरा शैतान बनना होगा।"

मैदान के बाहर तो पांड्या धोनी के सबसे बड़े फैन हैं लेकिन मैदान के अंदर जाते ही वो अपने फैन को अंदर दबाकर धोनी के विरोधी बन जाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस एक ऐसी टीम है जिसके खिलाफ धोनी की टीम ने तीन मैच खेले हैं और तीनों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है ऐसे में अगर इस मुकाबले में भी धोनी की टीम को हार का सामना करना पड़ता है तो गुजरात लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंच जाएगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार