28 नवंबर। कनाडा टी-20, अबू धाबी टी-10 लीग के बाद युवराज सिंह कतर टी-10 लीग में भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं। कतर क्रिकेट एसोसिएशन भी एक टी-10 लीग को आयोजित कराने का विचार कर रहा है जिसमें दुनिया भर के दिग्गजों को शामिल किया जाएगा।

Advertisement

इसमें युवराज सिंह और मोहम्मद हफीज, एंजेलो मैथ्यूज जैसे सितारे शामिल हो सकते हैं। खबरों की मानें तो कतर टी-10 लीग में कुल 73 खिलाड़ी होंगे जिसमें 17 क्रिकेटर कतर के होंगे तो वहीं 24 खिलाड़ी एसोसिएटेड देशों के होने की संभावना है। कतर टी-10 लीग के लिए खिलाड़ियों का ड्राफ्ट आने वाले 2 से 3 दिन में तैयार होने की संभावना है।

Advertisement

कतर टी-10 लीग में कुल 6 टीमें होंगे। पर्ल ग्लेडिएटर्स, फ्लाइंग ओरिक्स, डेजर्ट राइडर्स, स्विफ्ट गैलोपर्स, फाल्कन हंटर्स और हीट स्टोर्मर्स के नाम वाली टीम इस लीग में खेलते हुए नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि कतर टी-10 लीग का फाइनल 16 दिसंबर को खेला जाएगा। कतर टी-10 लीग के पूरे कार्यक्रम की घोषणा जल्द ही होगी। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार