रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के 14वें मुकाबले में इंडिया लेंज़ेंड्स ने इंग्लैंड लेजेंड्स को 40 रन से हरा दिया। इस मैच में इंडिया लेजेंडेस् के लिए कप्तान सचिन तेंदुलकर और स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अपने पुराने रूप में बल्लेबाज़ी करते हुए फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। इंडिया लेजेंड्स ने पहले खेलते हुए 170 रन बनाए थे और 171 के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लिश लेजेंड्स सिर्फ 130 रन ही बना सके।

Advertisement

भारत की तरफ से सचिन तेंदुलकर ने 40 और युवराज सिंह ने आतिशी 31 रनों की पारी खेली। हालांकि, एक समय भारतीय टीम भी 170 तक पहुंचती नहीं दिख रही थी लेकिन वो तो भला हो युवी का जो एक बार फिर से पुराने रंग में लौटते दिखे और एक बार फिर से इंग्लिश टीम का काल बने। युवी ने इस मैच में सिर्फ 15 गेंदों में 31 रनों की आतिशी पारी खेली।

Advertisement

इस दौरान युवी के बल्ले से 2 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के भी देखने को मिले। युवी के छक्के देखकर ऐसा लगा मानो उन्होंने रिटायरमेंट ली ही ना हो। उनकी इस पारी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस एक बार फिर से युवी को बल्लेबाज़ी करता देख काफी खुश नजर आए।

युवी के अलावा सचिन ने भी 20 गेंदों पर तेज़तर्रार 40 रनों की पारी खेली। सचिन के बल्ले से भी कुछ ऐसे शॉट देखने को मिले जो वो अपनी जवानी के दिनों में खेला करते थे। सचिन की इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के भी लगाए। सचिन और युवी की बल्लेबाज़ी देखकर सोशल मीडिया पर फैंस कह रहे हैं कि इनमें अभी भी दम बाकी है और टी-20 वर्ल्ड कप में इन दोनों को खेलना चाहिए। खैर, फैंस इमोशनल होकर जो भी कहें लेकिन हकीकत तो यही रहेगी कि ये दोनों खिलाड़ी रिटायर हो चुके हैं और दोबारा इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते हुए नहीं दिखेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार