भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सरज़मीं पर टेस्ट सीरीज खेल रही है। वहीं, टेस्ट टीम में जगह ना मिल पाने के बाद युजवेंद्र चहल अपनी पत्नी धनश्री वर्मा के साथ समय बिता रहे हैं। चहल अपनी पत्नी के साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आते हैं और दोनों अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

Advertisement

अब भारतीय टीम के स्टार स्पिनर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है और उसमें वो और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार यश के साथ नजर आ रही हैं। यश ने KGF मूवी में रॉकी का किरदार निभाया था और इस किरदार ने उन्हें एक नया आयाम दिया था। अब यश KGF-2 का इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाली है।

Advertisement

चहल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ये तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो, धनश्री वर्मा, यश और उनकी पत्नी के साथ उनके घर पर मौजूद हैं। चहल की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और मज़ेदार कमैंट्स भी करते हुए नजर आ रहे हैं। 

आपको बता दें कि भारतीय खिलाड़ी युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने गर्लफ्रेंड और डांसर धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) से हाल ही में शादी की थी। अपनी शादी से पहले चहल ने धनश्री से अचानक सगाई करके सबको चौंका दिया था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार