Yuzvendra Chahal-Dhanashree Verma: भारतीय स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनाश्री वर्मा पिछले काफी दिनों से लाइमलाइट में हैं। मीडिया में इन दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें चल रही हैं। धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने जब से अपने नाम के आगे से चहल का सरनेम हटाया है तभी से ये अटकलें शुरू हो गई हैं कि ये दोनों तलाक लेने वाले हैं। 

Advertisement

धनश्री ने सोशल मीडिया पर अपने नाम से चहल का सरनेम हटाया तो फैंस को थोड़ा शक हुआ लेकिन जब युजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम पर 'न्यू लाइफ लोडिंग' के नाम से लेटेस्ट पोस्ट किया तो मीडिया और फैंस को दोनों के रिश्ते में खटास नजर आने लगी और सभी ये मानने लगे कि अब ये दोनों अलग होने वाले हैं लेकिन अब युजवेंद्र चहल ने सामने आकर इस खबर की सच्चाई से पर्दा उठाया है।

Advertisement

चहल ने इन सभी अफवाहों को खारिज करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की और कहा कि उनके और उनकी पत्नी के बीच सबकुछ ठीक है, कृप्या करके इन अफवाहों को उड़ाना बंद किया जाए। चहल ने लिखा, 'आप सभी से विनम्र निवेदन है कि हमारे रिश्ते को लेकर किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें। कृपया इस सब को समाप्त करने की कृपा करें। सभी को प्यार और रोशनी।'

चहल की इस स्टोरी से ज़ाहिर है कि मीडिया में जो कुछ भी चल रहा है वो सिर्फ और सिर्फ अफवाह है और कुछ नहीं। ऐसे में ना सिर्फ मीडिय़ा को बल्कि फैंस को भी इस समय इस स्टार का साथ देना चाहिए ना कि उनके रिश्ते को लेकर अफवाह उड़ानी चाहिए। फिलहाल युजवेंद्र चहल की निगाहें एशिया कप पर होंगी जहां भारत को अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में करनी है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार