11 जनवरी। भारतीय क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को 78 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप हासिल कर ली। भारत ने दूसरा मैच सात विकेट से जीता था जबकि पहला मैच बारिश के कारण रद्द रहा था।

Advertisement

आपको बता दें कि नवदीप सैनी को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया तो वहीं दूसरी ओर शार्दुल ठाकुर को मैन ऑफ द मैच को खिताब से नवाजा गया।

Advertisement

इस मैच में भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाजों ने कमाल का परफॉर्मेंस किया तो वहीं दूसरी ओर स्पिनर युजवेंद्र चहल अपनी फील्डिंग को लेकर भी चर्चा में रहे। 

आपको बता दें कि युजवेंद्र चहल ने शानदार फील्डिंग का नमूना दिखाकर वानिन्दु हसरंगा को अपने डायरेक्ट थ्रो पर रन आउट कर पवेलियन भेजा। अपने शानदार थ्रो को देखकर खुद चहल भी हैरान रह गए और वहीं मैदान पर लेट गए। कोहली भी चहल के इस गजह के थ्रो से काफी खुश नजर आए। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार