यूएई और ओमान में 17 अक्टूबर से शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के सातवें संस्करण के टीम इंडिया में सिलेक्टर्स ने स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को जगह नहीं दी है। यूएई में ही खेले जा रहे आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के स्टार स्पिनर चहल अपने प्रदर्शन से सिलेक्टर्स के इस फैसले को गलत साबित करते हुए दिख रहे हैं। 

Advertisement

दूसरे चरण में धमाल

Advertisement

चहल ने भारत में खेले गए पहले चरण के सात मैचों में 47.50 की औसत और 8.26 की इकॉनमी रेट से सिर्फ 4 विकेट हासिल किए थे। लेकिन यूएई में उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा है। दूसरे चरण में यूएई में अब तक यहां खेले गए आरसीबी के पांच मैचों में चहल ने 10.70 की औसत औऱ 5.94 की इकॉनमी रेट से 10 विकेट चटकाए हैं।

यूएई में सबसे ज्यादा विकेट

चहल यूएई में आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। बता दें कि 2014 में पहली बार यूएई में आईपीएल खेला गया था। 

चहल ने यूएई में 25 आईपीएल मुकाबलों में 16.13 की औसत और 6.50 की इकॉनी रेट से 38 विकेट चटकाए हैं। वहीं मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने यूएई में खेले गए 21 मैचों में 15.34 की औसत और 7.10 के इकॉनमी रेट से 38 विकेट अपने खाते में डाले हैं। 

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के कागिसो रबाडा 21 मैचों में 35 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। 

रविवार को शारजाह मे खेले गए आईपीएल 2021 के 48वें मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया, जिसमें चहल ने अपनी गेंदबाजी से अहम योगदान दिया। चहल ने अपने कोटे के चार ओवरों में 29 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। 

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

बता दें कि सभी क्रिकेट बोर्ड के पास 10 अक्टूबर तक टी-20 वर्ल्ड कप टीम में बदलाव करने का विकल्प है। हालांकि किसी खिलाड़ी को रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया जा सकता है।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार