टीम इंडिया के फिरकी गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने हाल ही में कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा संग शादी की है। धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन कोई न कोई अपने डांस का वीडियो शेयर कर चर्चा में बनी रहती हैं। धनश्री वर्मा ने इस बीच इंस्टाग्राम पर पंजाबी इंडस्ट्री के सुपरहिट सिंगर हार्डी संधू के 'तितलियां' गाने पर डांस का वीडियो शेयर किया है।

Advertisement

इस गाने की खास बात यह है कि डांस के दौरान धनश्री वर्मा नई नवेली दुल्हन की तरह हाथों में चूड़ी और मांग में सिंदूर लगाकर डांस करते हुए दिख रही हैं। धनश्री के इस वीडियो पर उनके पति युजवेंद्र चहल ने भी कमेंट किया है। चहल ने लिखा, 'Wow तुम पर गर्व है' इसके साथ ही चहल ने हार्ट वाली और किस करती हुई इमोजी भी पोस्ट की है। 

Advertisement

धनश्री वर्मा के इस पोस्ट पर यूजर्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने मस्ती भरे अंदाज में लिखा, 'धनश्री जी पूछ रही हैं कि पता नहीं चहल भाई कौन सा नशा करता है।' वहीं बाकी फैंस भी धनश्री के डांस से काफी ज्यादा इम्प्रेस नजर आए। इस गाने में धनश्री का डांस देखकर ऐसा लगता है कि यह उनके बाकी सभी पुराने रिकॉर्ड को तोड़ देगा।

यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो चुका है। वीडियो में युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा के डांस स्टेप के साथ-साथ उनकी स्टाइल, एक्सप्रेशंस और एनर्जी भी कमाल की नजर आ रही है। इस गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि कुछ ही घंटे में इस गाने को 7 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार