इन भारतीय क्रिकेटरों के नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में है दर्ज, चौंकाने वाले नाम शामिल

Updated: Tue, Nov 30 -0001 00:00 IST
इन भारतीय क्रिकेटरों के नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में है दर्ज, चौंकाने वाले नाम शामिल Images (google search)

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में एंट्री पाने के लिए दुनिया भर के लोग क्‍या कुछ नहीं करते। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में एक बार नाम दर्ज हो जाने का मतलब है बेहद ही खास होता है।

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट में ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में दर्ज है। आईए जानते हैं►

 

महेंद्र सिंह धोनी:- धोनी का नाम इस रिकॉर्ड बुक में सबसे महंगे बल्ले से खेलने के लिए दर्ज है। साल 2011 वर्ल्डकप के फाइनल में धोनी ने जो विजयी छक्का जमाया था उस बल्ले की कीमत करीब 72 लाख रूपए थी जिसे धोनी ने लंदन में आयोजित एक इवेंट "ईस्ट मीट्स वेस्ट '' में नीलाम कर दिया था।

उस ऐतिहासिक बल्ले को करीब 72 लाख रूपए की भारी कीमत में आर.के. ग्रुप ने ख़रीदा और धोनी ने वो पूरे पैसे गरीब बच्चो की शिक्षा और पढाई के लिए दान कर दिया है।

 

राजा महाराज सिंह :- गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में बॉम्बे के गवर्नर राजा महाराज सिंह का नाम सबसे ज़्यादा उम्र में क्रिकेट के मैदान पर डेब्यू के लिए दर्ज है।  उन्हें क्रिकेट खेलने का शौक था मगर उन्होंने इस खेल में 72 साल 192 दिन के बाद कदम रखा और डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाडी के रूप में जाने गए। 

 

विराग मरे :- विराग मरे के नाम सबसे ज्यादा देर तक नेट प्रैक्टिस करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। साल 2015 में विराग मरे ने 22 दिसंबर से लेकर 25 दिसंबर तक नेट में लगातार 50 घंटे 4 मिनट और 51 सेकंड तक बैटिंग(नेट) प्रैक्टिस 3 दिन तक की और अपना नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें