क्रिकेट में बल्लेबाजी और गेंदबाजी के अलावा विकेटकीपिंग भी एक अहम हिस्सा है और ये जितनी आसान दिखती है उतनी है नहीं। क्रिकेट के दुनिया में एक से बढ़कर एक विकेटकीपर हुए जिन्होंने अपने हाथों की की फुर्ती, चौकस नजर और बेहतरीन तकनीक से बल्लेबाजों को खुल के रन नहीं बनाने दिया।    रोहित शर्मा की वाइफ रितिका हैं बहुत ही प्यारी, देखें PHOTOS

Advertisement

ऐसे में आइये आज जानते है वनडे में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले टॉप-5 विकेटकीपरों के बारे में।

 
Advertisement

एडम गिलक्रिस्ट

ऑस्ट्रेलियाई टीम के इस महान विकेटकीपर बल्लेबाज के बारे में जितनी तारीफ़ की जाए उतनी कम है। गिलक्रिस्ट ने अपने बेहतरीन विकेटकीपिंग से ऑस्ट्रेलिया के लिए कई बार मैच का रुख पलटा है।

गिलक्रिस्ट ने 287 वनडे मुकाबले में कुल 417 कैच पकड़े हैं। इसके साथ - साथ 55 स्टंप भी शामिल है। आपको बता दें कि गिलक्रिस्ट ने वनडे में विकेटकीपर के तौर पर कुल 472 शिकार किये है।

 
Advertisement

 

 मार्क बाउचर

साउथ अफ्रीका के इस दिग्गज विकेटकीपर ने अपने वनडे करियर के 295 वनडे मुकाबलों में कुल 402 कैच लपके हैं। बाउचर ने इसके अलावा 22 स्टंपिंग भी की है और विकेट के पीछे से कुल मिलाकर 424 शिकार करने का कमाल किया है।

 
Advertisement

कुमार संगकारा 

इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा शामिल हैं। संगकारा ने 404 वनडे मैचों में कुल 383 कैच पकड़े हैं। स्टंपिंग में भी संगकारा ने अच्छे हाथ दिखाते हुए 99 स्टंपिंग के साथ - साथ अपने करियर में कुल 482 शिकार किये।

 
Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी

भारत के इस खिलाड़ी के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। धोनी ने विकेट के पीछे अपने तेज तर्रार हाथों के इस्तेमाल से कई हारे हुए मैचों का रुख भारत की ओर पलटा है।  

धोनी ने अभी तक अपने वनडे करियर में कुल 320 मैच खेले जिसमें उन्होंने कुल 300 कैच पकड़े है। इसके अलावा उन्होंने वनडे में रिकॉर्ड 107 स्टंपिंग करते हुए कुल 407 शिकार किये हैं। 

 
Advertisement

ब्रेंडन मैकुलम

इस लिस्ट में पांचवे पायदान पर न्यूज़ीलैंड के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम शामिल हैं। मैकुलम ने अपने करियर में कुल 260 मैच खेले जिसमें उन्होंने कुल 227 कैच लपके। इसके अलावा 15 स्टंपिंग करते हुए उन्होंने विकेट के पीछे कुल 242 शिकार किये हैं।      
 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार