27 नवंबर 1986 को जन्मे भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना आज 32 साल के हो गए हैं। रैना ने भारत के लिए 226 वनडे, 78 टी-20 इंटरनेशनल औऱ 18 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने कुल मिलाकर 7998 रन बनाए, जिसमें 7 शतक और 48 अर्धशतक शामिल हैं। आइए जानते हैं आईपीएल स्टार रैना से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

Advertisement

दूसरे सबसे युवा कप्तान

Advertisement

सुरेश रैना इंटरनेशनल क्रिकेट भारत के दूसरे सबसे कम उम्र के कप्तान रहे हैं। साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज में रैना को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था और उस समय उनकी उम्र सिर्फ 23 साल थी। सबसे कम उम्र में भारत की कप्तानी करने का रिकॉर्ड मंसूर अली खान पटौदी के नाम है,जो 21 साल की उम्र में कप्तान बने थे।

 

सबसे तेज शतक से चूके

30 मई 2014 को रैना ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 25 गेंदों में 87 रन की तूफानी पारी खेली थी। रन आउट होने कर कारण वह क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज लगाने से चूक गए थे।

 

ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय

Advertisement

सुरेश रैना इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट टेस्ट, वनडे और टी-20 इंटरनेशनल में शतक जड़ने वाले भारत के पहले खिलाड़ी थे। उनके बाद यह कारनामा सिर्फ रोहित शर्मा और केएल राहुल ही कर पाए हैं।

 

आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाज

सुरेश रैना के नाम दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग में आईपीएल सबसे ज्यादा मैच खेलने और सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड हैं। रैना ने अब तक खेले गए 176 मैचों की 172 पारियों में 4985 रन बनाए, जिसमें 1 शतक औऱ 35 अर्धशतक शामिल हैं।

 
Advertisement

डेब्यू पर शर्मनाक रिकॉर्ड

सिर्फ 18 साल की उम्र में सुरेश रैना ने भारत के लिए अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था। 30 जुलाई 2005 को श्रीलंका के खिलाफ दाम्बुला मे खेले गए वनडे मैच में डेब्यू किया था। हालांकि डेब्यू मैच उनके लिए बहुत खराब रहा औऱ वह पहली ही गेंद पर आउट हो गए। हालांकि 5 साल बाद उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ ही टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था और शानदार शतक जड़ा था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार