धोनी ने 16 साल के अपने इंटरनेशनल करियर को अलविदा कह दिया। उन्होंने शनिवार ( की शाम को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी कि वो इंटरनेशनल क्रिकेट स संन्यास ले रहे है। धोनी साल 2014 में ही टेस्ट क्रिकेट से दूरी बना चुके थे लेकिन कल उन्होंने वनडे और टी-20 से भी संन्यास ले लिया। अपने इंटरनेशनल करियर में धोनी ने बल्लेबाजी, कप्तानी तथा विकेटकीपिंग में कई रिकॉर्ड बनाये है। ऐसे में आइये आज नजर डालते है उनके द्वारा बनाये गए टॉप-5 सबसे बेहतरीन रिकॉर्ड पर।

Advertisement

तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान

Advertisement

1. महेंद्र सिंह धोनी आईसीसी की तीनों बड़ी ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के एकमात्र कप्तान है। उनकी कप्तानी में भारत ने 24 सितंबर 2007 को टी-20 वर्ल्ड कप, 2 अप्रैल 2011 को वनडे वर्ल्ड कप और 23 जून 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम किया।


2. वनडे टूर्नामेंट सबसे ज्यादा फाइनल जीतने वाले कप्तान

धोनी ने 6 बार मल्टी-नेशनल टूर्नामेंट में भारत को अगुवाई की है और उसमें से 4 बार जीत हासिल करने में सफल रहे है। इसमें 50-50 ओवर वर्ल्ड कप, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज तथा एशिया कप शामिल है। धोनी ने बतौर वनडे कप्तान 110 मैच जीते है जो को बतौर कप्तान ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (165 जीत) के बाद दूसरें नंबर पर है।


Advertisement

3. वनडे में सबसे ज्यादा बार नॉटआउट

धोनी वनडे में 84 बार नॉटआउट रहे है जो की क्रिकेट इतिहास में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। 84 बार में से धोनी 51 बार लक्ष्य का पीछा करते हुए नॉटआउट रहे है जिसमें भारत ने 47 बार जीत हासिल की है। इसमें से 2 मैच टाई रहे है जबकि 2 में बस हार मिली है। 


Advertisement

4. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग 

धोनी शायद क्रिकेट इतिहास में सबसे फुर्तीले वीकेटकीपर रहे है। इनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। धोनी ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 538 मैच खेले है जिसमें उन्होंने कुल 195 स्टंपिंग की है।


Advertisement

5. बतौर कप्तान सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड 

धोनी ने कुल 332 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की है जो की एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। वनडे में धोनी ने 200 , टेस्ट में 60 तथा इंटरनेशनल टी20 में 72 मैचों में कप्तानी कराई है। साथ ही धोनी दुनियाँ के एकमात्र कप्तान है जिन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 50 मैचों से ज्यादा में कप्तानी की बागडोर संभाली है।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार