8 नवंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE) । 8 नवंबर का दिन भारत के इस 2 दिगग्ज गेंदबाज के क्रिकेट करियर में किसी सपने की तरह है। भारत के लिए अपनी स्पिन गेंदबाजी से कई रिकॉर्ड बनानें वाले हरभजन सिंह ने 8 नवंबर 2010 को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान अपने गेंदबाजी से नहीं बल्कि अपनी बल्लेबाजी स्किल का शानदार नमूना पेश करते हुए टेस्ट करियर का पहला शतक जमाया था।

Advertisement

सरदार पटेल स्टेडियम मोटेरा अहमदाबाद में हुए पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हरभजन सिंह ने भारत की दूसरी पारी में 115 रन बनाए थे। जिससे 8 नवंबर का दिन हरभजन सिंह के लिए टेस्ट क्रिकेट मे किसी सपने की तरह है। हरभजन सिंह ने वैसे अपने अभी तक के टेस्ट करियर में 2 बार शतक लगा चुके हैं।


Advertisement

हरभजन सिंह ने अपनी बल्लेबाजी में 103 टेस्ट मैच खेलकर 2224 रन बना लिए हैं जिसमें 2 शतक औऱ 9 हाफ सेंचुरी जमाए हैं। वैसें गेंदबाजी में हरभजन सिंह का कोई तोड़ नहीं है, 103 टेस्ट मैच में हरभजन सिंह ने 417 विकेट चटका चुके हैं।

हरभजन सिंह के बाद टीम इंडिया के एक और स्पिन गेंदबाज अश्विन के लिए लिए 8 नवंबर का दिन बेहद ही खास है। अश्विन ने 8 नवंबर 2013 को कोलकाका के ईडन गार्डन में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच खेलते हुए अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक (124) रन जमाया था। अश्विन ने टेस्ट करियर में अपना पहला टेस्ट शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ 2011 मुंबई में जमाया था। अब तक अश्विन की टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी की बात की जाए तो अश्विन ने अबतक 29 टेस्ट मैच में 1126 रन बना लिए हैं जिसमें 2 शतक और 5 हाफ सेंचुरी लगाए हैं। अश्विन ने गेंदबाज के तौर पर अबतक 29 टेस्ट मैच में 153 विकेट चटक चुके हैं।

नोट- गेंदबाजी में सबसे तेज 150 टेस्ट विकेट लेने में अश्विन हरभजन से आगे हैं। अश्विन ने 29 टेस्ट मैच में 150 विकेट अपने करियर में झटके हैं तो हरभजन सिंह ने 150 टेस्ट विकेट 35 टेस्ट मैच में लिए थे।


Advertisement

विशाल भगत (Cricketnmore)

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार