भारत के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने अपने 6000 टेस्ट रन पूरे कर लिए। वह सबसे कम उम्र में इस मुकाम को हासिल करने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। आइए जानते हैं सबसे कम उम्र में 6 हजार टेस्ट रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज।

Advertisement

सचिन तेंदुलकर

Advertisement

बल्लेबाजी के ज्यादातर रिकॉर्ड दुनिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम हैं। सचिन ने टेस्ट मैचों में सबसे कम उम्र में 6000 रन बनाने का कीर्तिमान स्थापित किया है। सचिन ने अपने टेस्ट करियर के 6000 रन महज 26 साल 313 दिन की उम्र में पूरे किए थे। सचिन ने यह उपलब्धि 2 मार्च साल 2000 को  साउथ अफ्रीका के खिलाफ बेंगलुरु के मैदान पर हासिल की थी। दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS  

 

एलिस्टर कुक

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास के बेजोड़ बल्लेबाजों में से एक एलिस्टर कुक ने महज 27 साल 43 दिन की उम्र में 6000 रन बनाए हैं। कुक ने यह कारनामा पाकिस्तान के खिलाफ 3 फरवरी साल 2012 को दुबई के मैदान पर किया था ।

 
Advertisement

जो रूट

इंग्लैंड के वर्तमान कप्तान जो रबट की गिनती टेस्ट के बेहतरीन बल्लेबाजों में होती हैं। रूट ने अपने टेस्ट करियर के 6000 रन भारत के खिलाफ एजबेस्टन के मैदान पर 1 अगस्त साल 2018 कोबनाए। इन्होंने यह उपलब्धि  27 साल 214 दिन की उम्र में हासिल की।

 
Advertisement

ग्रीम स्मिथ

साउथ अफ्रीका क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाजों में से एक और अफ्रीका टीम के सबसे सफल कप्तान रहे ग्रीम स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर के 6000 रन 27 साल 323 दिन की उम्र में पूरे किए । उन्होंने यह उपलब्धि 17 दिसंबर साल 2008 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ के मैदान पर हासिल की थी।

 
Advertisement

स्टीव स्मिथ

वर्तमान क्रिकेट जगत के एक और बेहतरीन बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने 4 जनवरी साल 2018 को इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी के मैदान पर 28 साल 217 दिन की उम्र में अपने टेस्ट करियर के 6000 रन पूरे किये। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार