कप्तान रोहित शर्मा के शानदार अर्धशतक की बदौलत भारत ने गुरुवार को यहां सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए मैच में बांग्लादेश को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।

Advertisement

रोहित शर्मा को उनके विजयी अर्धशतक के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मुकाबले में 5 बड़े रिकॉर्ड्स भी बने,आइए जानते हैं। 

Advertisement

1. 100 टी-20 इंटरनेशनल मैच

रोहित शर्मा 100 टी-20 इंटरनेशनल खेलने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे पुरुष क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले पाकिस्तान के शोएब मलिक ने ये मुकाम हासिल किया है। भारत के लिए महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर ने भी 100 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। 

 

2. ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

रोहित ने 43 गेंदों में 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 85 रन की धमाकेदार पारी खेली। इसके साथ ही वह टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2500 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। इस मैच के बाद उनके 2537 रन हो गए हैं।

Advertisement

3. भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच 

रोहित सबसे ज्यादा टी-20 मैच खेलने वाले भारतीय क्रिकेटर भी बन गए हैं। राजकोट में हुआ मैच उनके टी-20 करियर का 320वां मुकाबला था। इस मामले में उन्होंने सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 319 टी-20 मैच खेले हैं। 

4. सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी

Advertisement

शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 10.5 ओवरों में 118 रन जोड़े। यह चौथी बार है जब दोनों ने टी-20 इंटरनेशनल में शतकीय साझेदारी की है. जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। 

5. विराट कोहली के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित संयुक्त रूप से पहले स्थान पर है। रोहित ने 22वीं बार ये कारनामा किया है, जिसमें उन्होंने 4 शतक औऱ 18 अर्धशतक जड़े हैं। विराट कोहली ने 22 बार 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार