आगामी 15 सितम्बर से एशिया कप की शुरुआत होने वाली हैं। इसके मद्देनजर सिलेक्टर्स 1 सितंबर को भारतीय टीम का एलान करेगी। ऐसे में आज हम उन खिलाड़ियों की बात करेंगे जो एशिया कप के लिए टीम इंडिया में चुने जा सकते हैं। 

Advertisement

मनीष पांडे

Advertisement

मनीष पांडे ने बीते आईपीएल में अपने बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं किया था। लेकिन उन्होंने इंडिया ए के लिए खेलते हुए फॉर्म में वापसी की। हाल ही में चतुष्कोणिय सीरीज में उन्होंने इंडिया ए के लिए मैचों की 4 पारियों में कुल 306 रन बनाएं हैं जिसमें 1 शतक तथा 2 अर्धशतक शामिल हैं। पिछले 10 घरेलू मैचों में उनका बल्लेबाजी औसत 97. 75 रहा है।  इस प्रदर्शन की बदौलत उनकी टीम इंडिया में वापसी हो सकती है। साथ ही वह भारत के बल्लेबाजी लाइनअप में चौथे नंबर के बल्लेबाज की कमी पूरी कर सकते हैं। दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

 

मयंक अग्रवाल

कर्नाटक के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने घरेलू मैचों में अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया हैं। पिछले 4 लिस्ट ए मैचों में उन्होंने  2 अर्धशतक के मदद से कुल 187 रन बनाए हैं। ऐसे में चयनकर्ता एक मिडिल आर्डर बल्लेबाज के तौर पर इनके नाम पर विचार कर सकते हैं। गौरतलब है कि मयंक ने साल 2017-18 के सीजन की शुरुआत से अभी तक घरेलू मैचों में 7 शतक तथा 5 अर्धशतक लगाए हैं।

 

अंबाती रायुडू 

Advertisement

बीते आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से  खेलते हुए अंबाती रायुडू ने बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन किया था। इंडिया ए के तरफ से खेलते हुए उन्होंने पिछले 4 मैचों में 236 रन बनाए है जिसमें 1 शतक एक अर्धशतक शामिल है। वह यो-यो टेस्ट मैच में फेल होने के चलते इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। 

 

शुभमन गिल

Advertisement

भारत के उभरते हुए बेहतरीन बल्लेबाज शुभमन गिल ने अंडर 19 वर्ल्ड कप से लेकर अभी तक हर मौकों पर रन बनाए हैं। इंडिया ए के तरफ से खेलते हुए उन्होंने 4 मैचों में 1 अर्धशतक की मदद से कुल 154 रन बनायें हैं।

 

क्रुणाल पंड्या 

Advertisement

किसी भी टीम में  ऑलराउंडर का होना एक बेहतरीन विकल्प होता हैं। क्रुणाल पंड्या ने आईपीएल में भी गेंद और बल्ले दोनों से ही बेहतरीन प्रदर्शन किया है। क्रुणाल ने इंडिया ए के तरफ से खेलते हुए 4 मैचों में 96 रन बनाने के साथ-साथ 4.80 की औसत से 4 विकेट भी हासिल किये हैं। 

 

केदार जाधव 

Advertisement

आईपीएल के समय चोटिल हुए केदार जाधव ने पूरी तरह से फिट होने के बाद घरेलू  मैचों में अपने बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं किया है बावजूद इसके चयनकर्ताओं की नजर उन पर होगी। इंडिया ए के तरफ से खेलते हुए उन्होंने 4 मैचों में महज 30 रन बनाये हैं लेकिन भारत के लिए उनके पिछले रिकार्ड्स बेहद शानदार रहे है ऐसे में वो भारतीय टीम में अपनी जगह बना सकते हैं। एशिया कप में केदार ना सिर्फ बल्लेबाजी बल्कि अपने गेंदबाजी से भी कमाल दिखा सकते हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार