भारत के उभरते हुए युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ आज अपना 19वां जन्मदिन मना रहे हैं। कम उम्र में ही घरेलू मैचों में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बनाने वाले पृथ्वी शॉ ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत एक धमाकेदार शतक के साथ किया। 9 नवंबर साल 1999 को महाराष्ट्र के विरार में जन्में पृथ्वी शॉ के बारे में आइये जानते है कुछ अन्य दिलचस्प बातें।

Advertisement

एक रिकॉर्ड पारी

Advertisement

साल 2013 में पृथ्वी ने हैरिस शील्ड मैच के दौरान रिज़वी स्प्रिंगफील्ड के तरफ से खेलते हुए 330 गेंदों में 546 रनों की पारी खेली जो कि किसी भी भारतीय द्वारा सब डिवीजन क्रिकेट में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर रहा। बाद में उनकें इस रिकॉर्ड को प्रणव धनावड़े ने नाबाद 1000 रनों की पारी खेल कर तोड़ा। ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS


सचिन के बाद ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज

पृथ्वी शॉ ने साल 2016 में मुम्बई के तरफ से रणजी मैचों में कदम रखा और तमिलनाडु के खिलाफ मैच  की चौथी पारी में शतक जड़ा। इस शतक के साथ वो सचिन तेंदुलकर के बाद मुम्बई के लिए सबसे कम उम्र शतक जमाने वाले दूसरें बल्लेबाज बनें। उन्होंने यह कारनामा 17 साल 57 दिन की उम्र में किया।


दलीप ट्रॉफी में रिकॉर्ड

Advertisement

पृथ्वी शॉ ने दलीप ट्रॉफी में इंडिया रेड के तरफ से खेलते हुए इंडिया ब्लू के खिलाफ 17 साल 320 दिन की उम्र में शतक जमाते हुए दलीप ट्रॉफी के इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक जमाने का रिकॉर्ड बनाया। 


अंडर-19 चैंपियन

साल 2018 में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम पृथ्वी शॉ की कप्तानी में विश्व विजेता बना। शॉ ने उस टूर्नामेंट में कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी अच्छे हाथ दिखाते हुए कुल 261 रन बनाए थे।

Advertisement

आईपीएल में बनाया ये रिकॉर्ड

पृथ्वी शॉ बतौर ओपनर आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बनें। उन्होंने साथ में संजू सैमसन के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए 18 साल 169 दिन की उम्र में अर्धशतक जमाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज हुए। साथ ही वह सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने के मामले में भी संयुक्त रुप से पहले स्थान पर हैं। 


यादगार टेस्ट डेब्यू

Advertisement

पृथ्वी शॉ ने 4 अक्टूबर साल 2018 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करते हुए 99 गेंदों में शतक जमाया और आउट होने से पहले कुल 134 रन बनाए। शिखर धवन(85 गेंद) और ड्वेन स्मिथ(93 गेंद) के बाद वो टेस्ट डेब्यू में सबसे कम गेंदों में शतक जमाने वाले तीसरे सबसे तेज बल्लेबाज बने।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार