भारत के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक गौतम गंभीर आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने अभी तक के अपने क्रिकेट करियर में गंभीर ने भारत को कई मौकों पर अपनी शानदार बल्लेबाजी से अकेले दम पर मैच जिताए हैं। आइये उनके जन्मदिन के मौके पर जानते है उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

Advertisement

जन्मस्थल व शुरुआती जीवन

Advertisement

गौतम गंभीर का जन्म 14 अक्टूबर साल 1981 को भारत की राजधानी दिल्ली में हुआ। गंभीर को उनके जन्म के 18 दिन के बाद उनके दादा-दादी ने गोद लिया और वो उन्ही के साथ रहने लगे थे। 

ऐसे हुई क्रिकेट की शुरुआत

गंभीर शुरू से अपनी बल्लेबाजी पर ज्यादा ध्यान देते थे। जब वो 18 साल के हुए तब वो बैंगलोर के नेशनल क्रिकेट अकादमी में चुने गए और लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए उन्होंने भारत की अंडर 19 टीम में अपनी जगह बनाई। ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS  

वनडे व टेस्ट डेब्यू

Advertisement

11 अप्रैल, साल 2003 को गौतम गंभीर ने बांग्लादेश के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया तो वहीं 3 नवंबर साल 2004 को उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था।

2007 टी20 वर्ल्ड कप  के हीरो

साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप के पहले संस्करण के फाइनल में भारतीय टीम पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बनी थी। गंभीर ने उस फाइनल में 54 गेंदों में 75 रनों की पारी खेली और भारत के तरफ से उन्होंने सबसे ज्यादा 227 रन बनाए थे। पूरे टूर्नामेंट में उनसे आगे केवल ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडेन ही थे। हेडेन के बल्ले से उस टूर्नामेंट में 265 रन निकले थे।

 
Advertisement

ये साल रहा खास

साल 2008 में गौतम गंभीर को अर्जुन अवॉर्ड से नावजा गया। अगले साल 2009 में उन्होंने टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर एक की पायदान हासिल किया था। उसी साल उन्हें आईसीसी ने उन्हें टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर भी चुना था। 

सचिन के सपने को पूरा करने में निभाई अहम भूमिका

Advertisement

साल 2011 में खेला गया वर्ल्ड कप सचिन तेंदुलकर आखिरी वर्ल्ड कप था। फाइनल में जब श्रीलंका और भारत की टीम एक दूसरें के सामने भिड़े तो श्रीलंका ने भारत के सामने 275 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन गौतम गंभीर ने एक छोर से बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 122 गेंदों में 97 रनों की बहुमूल्य पारी खेली और भारत को वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई।

टेस्ट क्रिकेट में बनाया ये रिकॉर्ड

साल 2010 में गौतम गंभीर 5 टेस्ट मैचों में लगातार 5 शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। वो ऐसे कारनामा करने वाले दुनियां दुनियां के सिर्फ पांचवें बल्लेबाज हैं। साथ ही वो लगातर 4 टेस्ट मैचों में 300 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे।

Advertisement

विवियन रिचर्ड्स के इस रिकॉर्ड की बराबरी की

गौतम गंभीर विवियन रिचर्ड्स के बाद दूसरे ऐसे खिलाड़ी बनें जिन्होंने 11 टेस्ट मैच में लगातार 11 अर्धशतक जमाए हैं।

 

आईपीएल में कप्तानी का जलवा बिखेरा

Advertisement

साल 2010 में गौतम गंभीर को कोलकाता नाइट राइडर्स की की टीम ने करीब 15 करोड़ की भारी भरकम राशि के खरीदा। साल 2012 में कोलकाता ने गौतम गंभीर की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को हराते हुए पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी उठाई तो वहीं साल 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब को हराकर दूसरी बार चैंपियन बनीं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार