भारतीय क्रिकेट टीम के स्विंग किंग भुवनेश्वर कुमार आज अपना 29वां बर्थडे मना रहे हैं। डेब्यू से लेकर अभी तक भुवनेश्वर ने भारत के लिए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कई मैच विनिंग परफॉर्मेंस की है। उनका जन्म 5 फरवरी साल 1990 को उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में हुआ था, आइये जानते है उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Advertisement

सचिन तेंदुलकर को पहली बार जीरो पर आउट किया

Advertisement

भुवनेश्वर ने साल 2008 के रणजी ट्रॉफी फाइनल में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को जीरो पर आउट किया। यह पहला मौका था जब सचिन को किसी गेंदबाज ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जीरो पर ऑउट किया था।

तीनों फॉर्मेट में पांच विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज

भुवनेश्वर कुमार भारत के पहले गेंदबाज हैं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट टेस्ट, वनडे और टी-20 इंटरनेशनल में एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनाम किया। 

यादगार इंटरनेशनल डेब्यू

Advertisement

भुवनेश्वर कुमार ने साल 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ हुए टी-20 मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा। मैच में भुवनेश्वर ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर ओपनर नासिर जमशेद को बोल्ड किया और दूसरें ओवर में उमर अकमल और मोहम्मद हाफिज के विकेट चटकाए थे। उन्होंने मैच में 4 ओवरों में 12 रन देकर कुल 3 विकेट अपने नाम किये थे।

 

धोनी के साथ पार्टनरशिप 

साल 2013 में भुवनेश्वर कुमार ने धोनी के साथ 9वें विकेट के लिए 140 रनों को शानदार साझेदारी की। उन्होंने पारी में 38 रन बनाएं जो किसी भी भारतीय द्वारा डेब्यू मैच में नंबर 10 के बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वाधिक स्कोर है।

Advertisement

सबसे यादगार दौरा

साल 2014 में इंग्लैंड दौरे पर गयी भारतीय टीम भले ही टेस्ट सीरीज  में 1-3 से हार गई लेकिन भुवनेश्वर के लिए वह दौरा किसी सपने से कम नहीं था। उन्हें उस दौर पर भारत की तरफ से 'मैन ऑफ द सीरीज" का अवॉर्ड मिला था। उन्होंने उस सीरीज में कुल 19 विकेट चटकाएं और बल्लेबाजी में भी अच्छे हाथ दिखाते हुए 3 अर्धशतक की मदद से कुल 247 रन बनाएं थे।

यह अनोखा कारनामा करने वाले दुनिया के इकलौते गेंदबाज

Advertisement

भुवनेश्वर कुमार ने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अपना पहला विकेट बल्लेबाज को बोल्ड कर के हासिल किया है। उन्होंने टी-20 में पहला विकेट नासिर जमशेद, वनडे में मोहम्मद हाफीज़ तथा टेस्ट मैच में डेविड वॉर्नर के को बोल्ड करके ये अनोखा कारनामा किया।

आईपीएल में कमाल

साल 2013 में आईपीएल में क्रिस गेल ने जब पुणे वारियर्स इंडिया के खिलाफ नाबाद 175 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी तब गेल ने पुणे के सभी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई थी। मैच में बैंगलोर की टीम ने कुल 263 रन बनाएं थे। हैरानी की बात यह है कि उस मैच में भुवनेश्वर ने अपने 4 ओवरों में केवल 23 रन खर्च किये थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार