साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड अपना 52वां बर्थडे मना रहे हैं। साल 1966 में जन्मे डोनाल्ड अपनी की खतरनाक गेंदबाजी के आगे अच्छे-अच्छे बल्लेबाज भी खौफ खाते थे। आइये उनके बर्थडे के मौके पर जानते है उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Advertisement

यादगार वनडे डेब्यू

Advertisement

डोनाल्ड ने साल 1991 में भारत के खिलाफ कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स पर अपना वनडे डेब्यू किया और करीब 1 लाख दर्शकों के सामने अपनी गेंदबाजी का शानदार नमूना पेश करते हुए महज 29 रन देकर कुल 5 विकेट चटकाए थे।


शानदार टेस्ट डेब्यू

साल 1992 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डोनाल्ड ने डेब्यू करते हुए अपनी तेज गेंदबाजी का गहरी छाप छोड़ी थी। उन्होंने उस टेस्ट मैच की पहली पारी में 67 रन देकर 2 विकेट तथा दूसरी पारी में 77 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे।


साउथ अफ्रीका के लिए यह रिकॉर्ड बनाया

Advertisement

एलन डोनाल्ड साउथ अफ्रीका के तरफ से टेस्ट मैचों में 300 विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बनें। उन्होंने टेस्ट में 20 बार एक पारी में 5 या उससे अधिक विकेट लिए है तो वहीं मैच में 3 मौके पर 10 या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं।


मैदान पर अलग अलग से नजर आते थे डोनाल्ड

क्रिकेट फैंस ने डोनाल्ड को हमेशा एक अलग वेशभूषा में देखा होगा। वो हमेशा अपने दोनों गालों पर सफेद क्रीम लगाया करते थे जिससे वो तेज गेंदबाजी करते समय और भी खतरनाक नजर आते थे। वो ये क्रीम कड़ी धूप से बचने के लिए लगाया करते थे।


Advertisement

जब भिड़े द्रविड़ और डोनाल्ड

साल 1997 के त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में भारत का सामना साउथ अफ्रीका से डरबन के मैदान पर हुआ। डोनाल्ड ने उस मुकाबले में झल्लाकर क्रीज पर मौजूद राहुल द्रविड़ को गाली दी और काफी अपशब्द कहे थे। डोनाल्ड ने अपनी  ऑटोबायोग्राफी में इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि "सचिन ने मुझे मिडविकेट के ऊपर से कमाल का छक्का जड़ा, लेकिन जब द्रविड़ ने मुझे लगातार गेंदों पर एक छक्का और चौका जड़ा तो मैं भावनाओं में बह गया और उनके लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया"।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार