इस बदलते क्रिकेट के दौर में हर साल नए खिलाड़ी क्रिकेट की दुनियां में कदम रखते हैं और कुछ पुराने दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं। साल 2018 क्रिकेट प्रेमियों के लिए काफी निराशजनक रहा क्योंकि इस साल कुछ बेजोड़ क्रिकेट सितारों ने इंटरनेशनल क्रिकेट से दूरी बना ली।

Advertisement

एबी डी विलियर्स

Advertisement

अपने बेखौफ बल्लेबाजी से पूरी दुनियां को रोमांचित करने वाले साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने क्रिकेट मैदान से अचानक दूरी बना कर सभी को हैरान कर दिया। उनका क्रिकेट करियर लगभग 14 सालों तक चला और उन्होंने 34 की उम्र में इस खेल को अलविदा कहा। 'मिस्टर 360°' के नाम से मशहूर इस बल्लेबाज ने 114 टेस्ट, 228 वनडे तथा 78 टी20 मैचों में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजी में अगुवाई की हैं। इनके नाम वनडे मैचों में सबसे तेज अर्धशतक(16 गेंद) तथा 31 गेंदों में शतक में सबसे तेज शतक ठोकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं।

एलिस्टर कुक

टेस्ट क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक एलिस्टर कुक ने सितंबर, 2018 में 33 साल की उम्र इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। कुक के नाम इंग्लैंड के तरफ से टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन(12,472) बनाने का रिकॉड हैं। साथ ही साथ इन्होंने इंग्लैंड के तरफ से 59 टेस्ट मैचों में कप्तानी की हैं। इन्होंने अपने करियर में इंग्लैंड के तरफ से 161 टेस्ट तो वहीं 92 वनडे मैच खेला हैं।

Advertisement

मोर्ने मोर्कल

साउथ अफ्रीका के लंबे कद के तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल ने इस साल फरवरी में 33 साल की उम्र में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से दूरी बना ली। साल 2006 में साउथ अफ्रीका की ओर से डेब्यू करने वाले मोर्केल ने 86 टेस्ट, 117 वनडे तथा 44 टी20 इंटरनेशनल मैचों में अपनी सेवाएं दी हैं।

Advertisement

केविन पीटरसन

वर्ल्ड क्रिकेट के धाकड़ बल्लेबाजों में से एक इंग्लैंड के केविन पीटरसन ने 37 की उम्र में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कहा। उन्होंने इंग्लैंड के तरफ से 136 वनडे, 104 टेस्ट तथा 37 टी20 मैच खेला हैं। पीटरसन ने इस साल पाकिस्तान सुपर लीग में के बाद अपने रिटायरमेंट की घोषणा की।

Advertisement

ड्वेन ब्रावो

वर्ल्ड क्रिकेट के शानदार ऑलराउंडरों में शुमार ड्वेन ब्रावो ने इस साल अक्टूबर में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा। 2004 में वेस्टइंडीज के लिए डेब्यू करने वाले ब्रावो ने अपने करियर के दौरान 40 टेस्ट, 164 वनडे और 66 टी20 मैचों में खेला हैं। लिमिटेड ओवर क्रिकेट में ब्रावो एक तेज और चतुर गेंदबाज होने के साथ-साथ विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते थे। 

Advertisement

गौतम गंभीर

भारत के इस बेजोड़ बल्लेबाज ने हाल ही में अपने इंटरनेशनल करियर से रिटायरमेंट की घोषणा की। भारत को टी20 वर्ल्ड कप और 2011 में हुए 50-50 वर्ल्ड कप जितवाने में गंभीर ने अहम भूमिका निभाई थी। ये भारत के लिए 58 टेस्ट मैच, 147 वनडे तथा 37 टी20 मैचों में हिस्सा रहें। गंभीर ने इसके अलावा अपनी कप्तानी में आईपीएल की टीम कोलकाता नाईट राइडर्स की भी 2 खिताब जितवाया हैं।

Advertisement

मोहम्मद कैफ

भारतीय टीम की फील्डिंग में बढ़ावा देने व उसके सुधार में अहम योगदान देने वाले मोहम्मद कैफ ने लंबे समय से टीम में बाहर रहने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास  की घोषणा कर दी। इंग्लैंड के खिलाफ नेटवेस्ट सीरीज में उनकी 87 रनों की पारी आज भी यादगार हैं। इस 37 वर्षीय क्रिकेटर ने अपने करियर के दौरान 125 वनडे तथा 13 टेस्ट मैच खेला हैं।

Advertisement


इसके अलावा रंगना हेराथ, प्रवीण कुमार, नील ओ ब्रायन, एड जॉयस, आरपी सिंह, मुनफ पटेल, सुब्रमण्यम बद्रीनाथ, अब्दुर रहमान, अहमद जावेद औऱ निक कॉम्पट ने इंटरनेशनल किकेट से संन्यास लिया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार