हाल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खत्म हुए सीरीज में भारतीय टीम ने अफ्रीकन पर 3 – 0 से सीरीज जीतकर तहलका मचा दिया। चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में भारत ने 337 रन से अफ्रीका को हराकर रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड भी बनाया।

Advertisement

भारत के टेस्ट टीम के कप्तान कोहली के लिए अफ्रीका पर किला फतह करने बाद दोहरी खुशी लेकर आई जब विराट ने अपने केवल 41 टेस्ट मैच में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। जी हां, ये सच है कोहली ने सचिन तेंदुलकर के 41 टेस्ट मैचों में बनाए गए रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

सचिन तेंदुलकर के पहले 41 टेस्ट मैचों की बात की जाए तो सचिन ने 41 टेस्ट मैच की 60 पारियों में 2911 रन बनाए थे जिसमें उन्होंने 10 शतक औऱ 14 हाफ सेंचुरी जमाए थे। उस दौरान सचिन तेंदुलकर का बल्लेबाजी औसत 50 से ज्यादा  रहा था।
Advertisement

तो वहीं कोहली ने तेंदुलकर को पछाड़ दिया है। कोहली के पहले 41 टेस्ट मैचों के परफॉर्मेंस पर बात करी जाए तो कोहली ने 72 पारियों में 2994 रन बना लिए हैं। 3000 रनों के आंकड़े से सिर्फ 6 रन पीछे है जिससे रनों के मामले में तो कोहली सचिन से आगे निकल आए हैं तो वहीं शतक जमाने में भी कोहली आगे हैं। कोहली ने अबकर 11 शतक जमा चुके हैं जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 169 रनों का रहा है।

विराट कोहली हाफ सेंचुरी के मामले में सचिन से पीछे हैं कोहली ने अबतक 12 हाफ सेंचुरी जाए हैं। कोहली के औसत की बात करी जाए तो कोहली का औसत 50 से कम है। यानि औसत, पारी और हाफ सेंचुरी के मामले में कोहली क्रिकेट के इस भगवान से कहीं पीछे हैं।

चाहे जो भी हो हमें इस बात को नहीं भूलना चाहिए कि सचिन के शुरुआती दिनों में क्रिकेट वर्ल्ड में एक से एक बेहतरीन गेंदबाज थे। उन गेंदबाजों के सामने सचिन ने अकेले दम पर भारत के लिए मैच बचाया था.

इतना ही नहीं कोहली ने पहले 20 टेस्ट मैचों के आंकड़े में भी सचिन को पीछे छोड़ दिया था। पहले 20 टेस्ट मैच खेलकर सचिन ने 31 पारियों में कुल 1085 रन बनाए थे जिसमें 4 शतक और 4 अर्धशतक शामिल था तो वहीं बल्लेबाजी औसत 37.41 था। कोहली के शुरुआती 20 टेस्ट मैचों पर नजर डाले तो कोहली ने 33 पारियों में कुल 1235 रन बना लिए थे जिसमें कोहली ने 4 शतक और 7 अर्धशतक जमाए थे। उस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 41.16 था।

कोहली दनादव रन बना रहे हैं और खासकर कप्तान के तौर पर अपनी परफॉर्मंस भी दर्ज करा रहे हैं। अब देखना ये होगा क्या कोहली अपने परफॉर्मेंस को आगे भी बनाए रखेगें। विराट कोहली इस समय अपने बेहतरीन समय में हैं और अभी कोहली कोवल 27 साल के हैं। वैसे सचिन के टेस्ट रिकॉर्ड को तोड़ना मुश्किल ही नहीं नामूमकिन है लेकिन सभी जानते हैं क्रिकेट “अनिश्चिताओं” का खेल है । क्रिकेट में कब कौन सा रिकॉर्ड बन जाए कहना मुश्किल है।

Advertisement

विशाल भगत

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार