भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन के मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान कई दिलचस्प रिकॉर्ड बने जिनमें से एक रहा टेस्ट मैचों में सबसे तेज 6,000 रन पूरा करने का रिकॉर्ड। आइये आज जानते हैं टेस्ट मैचों में डेब्यू के बाद सबसे तेज 6000 रन के आंकड़े को छूने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के नाम

Advertisement

जो रूट

Advertisement

अपने इंटरनेशनल डेब्यू के बाद सबसे कम वर्षों में 6000 रन का आंकड़ा छूने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के वर्तमान कप्तान जो रुट के नाम हैं। रूट ने 1 अगस्त साल 2018 को एजबेस्टन के मैदान पर भारत के खिलाफ अपना डेब्यू करने के बाद 5 साल 231 दिनों के समय मे 6000 रन बनाने का कारनामा किया। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

 

एलिस्टर कुक

इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक का नाम है। कुक ने 3 फरवरी साल 2012 को पाकिस्तान के खिलाफ अपने डेब्यू के 5 साल 339 दिनों में अपने टेस्ट करियर में 6000 रन पूरे किए थे।

 
Advertisement

केविन पीटरसन

इंग्लैंड के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रहे केविन पीटरसन ने 21 जुलाई साल 2011 को भारत के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर अपने डेब्यू करने के 6 सालों के समय में टेस्ट मैचों में 6000 रन बनाने का कारनामा किया।

 
Advertisement

डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर डेविड वार्नर ने अपने डेब्यू करने के 6 साल 25 दिन के समय में  6000 रन के आंकड़े को छुआ। वॉर्नर ने यह कारनामा 26 दिसंबर साल 2017 को इंग्लैंड के खिलाफ मेलबॉर्न के मैदान पर किया था।

 
Advertisement

एंड्रू स्ट्रॉस

इंग्लैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज एवं पूर्व कप्तान एंड्रू स्ट्रॉस इस लिस्ट में पांचवे पायदान पर काबिज हैं। स्ट्रॉस ने 26 दिसंबर साल 2010 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबोर्न के मैदान पर अपना टेस्ट डेब्यू करने के 6 साल 220 दिनों के समय में 6000 रन बनाये।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार