न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए चौथे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले के दौरान भारत के ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल ने 4000 टी-20 रन पूरे कर लिए। राहुल सबसे तेज ये कारनामा करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। आइए जानते हैं टी-20 में सबसे तेज 4000 रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज।

Advertisement

क्रिस गेल

Advertisement

यूनिवर्सल बॉस के नाम से मशहूर वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 4000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। गेल ने सिर्फ 107 पारियों में ये कारनामा किया था।


शॉन मार्श

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज शॉन मार्श इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। मार्श ने 113 पारियों में 4000 टी-20 रन पूरे किए थे।


बाबर आजम

Advertisement

पाकिस्तान के टी-20 और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम तीसरे नंबर पर हैं। बाबर ने टी-20 क्रिकेट में अपने 4000 रन पूरे करने के लिए 115 पारियां खेली थी।


केएल राहुल

Advertisement

भारत के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल चौथे नंबर पर हैं। राहुल ने टी-20 में 117 पारियां खेलकर 4000 रन पूरे किए हैं। उन्होंने विराट कोहली (138 पारी) से 21 कम पारियों में ये कारनामा किया है। 


माइकल क्लिंगर

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल घरेलू क्रिकेटरों में शुमार माइकल क्लिंगर पांचवें नंबर पर हैं। क्लिंगर ने 124 पारियों में 4000 टी-20 रन पूरे किए थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ 3 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार