भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। जिसका पहला मैच 12 जनवरी को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। आइए जानते हैं भारत-ऑस्ट्रेलिया के वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज। 

Advertisement

सचिन तेंदुलकर

Advertisement

सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 71 वनडे मैचों की 70 पारियों में 44.59 की औसत से 3077 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 9 शतक औऱ 15 अर्धशतक लगाए हैं और उनका बेस्ट स्कोर 175 रन रहा है।

 

रिकी पोटिंग

रिकी पोटिंग ने भारत के खिलाफ 59 वनडे मैचों की 59 पारियों में 40.07 की औसत से 2164 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 9 अर्धशतक लगाए और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 140 रन रहा।

 
Advertisement

एडम गिलक्रिस्ट

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने भारत के खिलाफ 46 वनडे मैचों की 45 पारियों में 36.86 की औशत से 1622 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 1 शतक और 12 अर्धशतर लगाए औऱ उनका बेस्ट स्कोर 111 रन रहा।

 
Advertisement

रोहित शर्मा

टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 28 वनडे मैचों की 28 पारियों में 66.37 की औसत से 1593 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं और उनका बेस्ट स्कोर 209 रन रहा है।

 
Advertisement

मैथ्यू हेडन

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर रहे मैथ्यू हेडन ने भारत के खिलाफ 28 मैचों की 28 पारियों में 53.70 की औसत से 1450 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 10 अर्धशतक लगाए औऱ उनका बेस्ट स्कोर 126 रन रहा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार