इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में भारत को 8 विकेट से हराकर वनडे सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। तीन मैचों की इस सीरीज में बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। आइए जानते हैं भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज।

Advertisement

जो रूट

Advertisement

जो रूट ने इस सीरीज में 3 पारियों में सबसे ज्यादा 216 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 2 शानदार शतक जड़े। पहले वनडे में 3 रन पर आउट होने के बाद शानदार वापसी की औऱ दूसरे मैच में 113 रन, वहीं तीसरे मैच में नाबाद 100 रन की पारी खेली। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया। क्रिकेटर रोहित शर्मा की वाइफ रितिका हैं बहुत ही प्यारी, देखें PHOTOS

 

विराट कोहली

लिस्ट में दूसरा नाम टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का है। कोहली ने 3 पारियों में 191 रन बनाए, जिसमें दो शानदार अर्धशतक शामिल हैं। 

 
Advertisement

इयॉन मॉर्गन

इंग्लैंड के कप्तान इयॉन मॉर्गन ने 3 पारियों में 160 रन बनाए। पहले मैच में सस्ते में सिमटने के बाद मॉर्गन ने दूसरे और तीसरे मैच में लगातार दो अर्धशतक लगाए। 

 
Advertisement

रोहित शर्मा

हिटमैन रोहित शर्मा पहले मैच में शतक लगाने के बाद बाकी दो पारियों में फ्लॉप रहे। रोहित ने 3 पारियों में कुल 154 रन बनाए, जिसमें से 137 रन उन्होंने पहले वनडे में ही बनाए। 

 
Advertisement

शिखर धवन

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखऱ धवन ने 3 पारियों में 120 रन बनाए। इस दौरान वह एक भी अर्धशतक लगाने में नाकाम रहे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार