सैयद अली... भारतीय हॉकी का एक ऐसा नाम, जिन्होंने देश को साल 1964 में खेले गए टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलाने में अहम किरदार निभाया था। सैयद अली की गिनती भारत के सबसे आक्रामक खिलाड़ियों में होती है। 1960-70 के दशक में सैयद अपने तेज-तर्रार खेल, बेहतरीन बॉल कंट्रोल, और फॉरवर्ड लाइन में अटैक करने के लिए जाने जाते थे।

Advertisement

सैयद अली का जन्म 17 जून 1949 को मध्यप्रदेश के भोपाल में हुआ था। भोपाल को भारतीय हॉकी की नर्सरी कहा जाता था और इसी समृद्ध खेल संस्कृति ने सैयद अली को शुरुआती दौर में ही हॉकी की ओर प्रेरित किया। अपनी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय टीम में स्थान बनाया और जल्द ही फॉरवर्ड लाइन के भरोसेमंद खिलाड़ी बन गए।

Advertisement

सैयद अली... भारतीय हॉकी का एक ऐसा नाम, जिन्होंने देश को साल 1964 में खेले गए टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलाने में अहम किरदार निभाया था। सैयद अली की गिनती भारत के सबसे आक्रामक खिलाड़ियों में होती है। 1960-70 के दशक में सैयद अपने तेज-तर्रार खेल, बेहतरीन बॉल कंट्रोल, और फॉरवर्ड लाइन में अटैक करने के लिए जाने जाते थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

सैयद अली ने 1968 और 1972 में खेले गए समर ओलंपिक में भारतीय टीम को कांस्य पदक दिलाने में भी अहम रोल अदा किया था। इसके साथ ही 1970 के एशियाई खेलों में भी सैयद अली ने अपने आक्रामक खेल के दम पर देश को रजत पदक दिलाया। साल 1972 में सैयद अली को भारतीय हॉकी के लिए दिए गए अहम योगदान के लिए 'अर्जुन अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया था। सैयद अली उस दौर में टीम का हिस्सा थे जब भारतीय हॉकी विश्व स्तर पर कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना कर रही थी, फिर भी उन्होंने अपने खेल से टीम को मजबूती प्रदान की। आज भी उनका नाम भारतीय हॉकी के स्वर्णिम अध्यायों में सम्मान के साथ लिया जाता है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार