आर्सेनल ने प्रीमियर लीग का खिताब जीता है। टीम ने 22 साल बाद यह खिताब जीता है। इस उपलब्धि पर आर्सेनल के मैनेजर मिकेल आर्टेटा बेहद खुशी हैं। उन्होंने इसे अपने जीवन के सबसे बेहतरीन एहसासों में से एक बताया है। यह जीत आर्टेटा के नेतृत्व में लगातार तीन बार उपविजेता रहने के बाद मिली है।

Advertisement

रविवार को क्रिस्टल पैलेस के खिलाफ आर्सेनल के आखिरी लीग मैच से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आर्टेटा ने कहा, "शायद आप इसे समझ न पाएं। यह अब तक का सबसे बेहतरीन एहसास है जो मुझे हुआ है। मुझे यहां, ट्रेनिंग ग्राउंड पर होना चाहिए था, लड़कों और स्टाफ के साथ मैच देखना चाहिए था। वे यही चाहते थे—लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पाया। मुझे लगता है कि मैच शुरू होने से 20 मिनट पहले मुझे वहां से निकलना पड़ा।"

Advertisement

बता दें कि आर्टेटा मैनचेस्टर सिटी और एएफसी बोर्नमाउथ का मैच लाइव नहीं देखा था।

स्पेनिश मैनेजर ने कहा कि उन्होंने शाम अपने परिवार के साथ घर पर बिताई। उन्हें आर्सेनल के चैंपियन बनने की खबर उनके बेटे ने दी।

आर्टेटा ने कहा, "मैं घर गया, बाहर बगीचे में गया और बीबीक्यू किया। मैंने मैच का कोई भी हिस्सा नहीं देखा। मुझे बस लिविंग रूम से कुछ आवाजें सुनाई दे रही थीं, और अचानक वह जादू हो गया। मेरे सबसे बड़े बेटे ने बगीचे का दरवाजा खोला, मेरी तरफ दौड़ता हुआ आया, मुझे गले लगाया और कहा कि हम चैंपियन बन गए हैं, डैडी। वह पल बहुत ही खूबसूरत था।"

आर्टेटा ने बोर्नमाउथ के मैनेजर एंडोनी इराओला का भी शुक्रिया अदा किया, क्योंकि उनकी टीम ने सिटी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था।

Advertisement

आर्टेटा ने कहा, "मैं घर गया, बाहर बगीचे में गया और बीबीक्यू किया। मैंने मैच का कोई भी हिस्सा नहीं देखा। मुझे बस लिविंग रूम से कुछ आवाजें सुनाई दे रही थीं, और अचानक वह जादू हो गया। मेरे सबसे बड़े बेटे ने बगीचे का दरवाजा खोला, मेरी तरफ दौड़ता हुआ आया, मुझे गले लगाया और कहा कि हम चैंपियन बन गए हैं, डैडी। वह पल बहुत ही खूबसूरत था।"

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि मैनचेस्टर सिटी और एएफसी बोर्नमाउथ का मैच 1-1 से ड्रॉ रहने के बाद आर्सेनल को प्रीमियर लीग का विजेता घोषित किया गया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार