Advertisement

ICC Cricket World Cup 2023 Final: भारत-ऑस्ट्रेलिया के मैच से जुड़ी लाइव अपडेट्स

  • Saurabh Sharma2023-11-17 15:00:02
  • LAST UPDATED : Sat 18, 2023 12:59 0thIST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार (19 नवंबर) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह… Read More

CWC 2023: ट्रेविस हेड के दम पर जीता ऑस्ट्रेलिया, फाइनल में भारत को 6 विकेट से हराया

ट्रेविस हेड के धमाकेदार शतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने रविवार (19 नवंबर) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत को 6 विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड छठी बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की है।

Advertisement

ट्रेविस हेड ने जड़ा धमाकेदार शतक, वर्ल्ड कप इतिहास में बनाया अनोखा रिकॉर्ड

ट्रेविस हेड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा कर लिया है। वह वर्ल्ड कप इतिहास के दूसरे खिलाड़ी बने है, जिसने फाइनल में लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक जड़ा है।

World Cup 2023 Final : ट्रेविस हेड ने जड़ा शानदार अर्धशतक, 22 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 117-3

ट्रेविस हेड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। मार्नस लाबुशेन के साथ मिलकर पारी को संभाला। 22 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 117-3

World Cup 2023 Final : भारत एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली टीम बनी

भारत ने बतौर टीम एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जसप्रीत बुमराह ने जब स्टीव स्मिथ के एलबीडबल्यू आउट किया, तब भारत ने यह कीर्तिमान बनाया। स्मिथ की विकेट के साथ भारतीय गेंदबाजों के 2023 वर्ल्ड कप में 98 विकेट हो गए। इस लिस्ट में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ा, जिसने 2007 वर्ल्ड कप में 97 विकेट लिए थे। तीसरे स्थान पर भी ऑस्ट्रेलिया ही है, 2003 वर्ल्ड कप में 96 विकेट लिए थे।  
 

Advertisement

World Cup 2023 Final : जसप्रीत बुमराह का कहर, ऑस्ट्रेलिया को लगाता तीसरा झटका

जसप्रीत बुमराह ने स्टीव स्मिथ (4) को भी भेजा पवेलियन, ऑस्ट्रेलिया की टीम बैकफुट पर। ऑस्ट्रेलिया 7 ओवर के बाद 47-3

World Cup 2023 Final: जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया को दिया दूसरा झटका

ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा, 15 गेंदों में 15 रन बनाकर मिचेल मार्श बने जसप्रीत बुमराह का शिकार। ऑस्ट्रेलिया 41-2

World Cup 2023 Final : मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया को दिया पहला झटका, डेविड वॉर्नर आउट

ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा, डेविड वॉर्नर 3 गेंद में 7 रन बनाकर बने मोहम्मद शमी का शिकार। ऑस्ट्रेलिया 16-1

Advertisement

World Cup 2023 Final : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 241 रनों का लक्ष्य

केएल राहुल, विराट कोहली और रोहित शर्मा की पारियों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार (19 नवंबर) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 241 रनों का लक्ष्य दिया था। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

भारत को 30 रन के कुल स्कोर पर शुभमन गिल के रूप में पहला झटका लगा। लेकिन कप्तान रोहित एक छोर से तेजी से रन बनाते रहे। 76 रन पर रोहित आउट हुए औऱ उसके बाद भारतीय पारी दबाव में आ गई। उन्होंने 31 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। रोहित के बाद अगले ही ओवर में श्रेयस अय्यर (4) भी पवेलियन लौट गए। 

11 से 40 ओवर के बीच में भारत की पारी में कुल दौ चौके और एक भी छक्का नहीं लगा। पहली बार ऐसा हुआ जब इस वर्ल्ड कप में इस दौरान भारतीय टीम एक भी छक्का नहीं लगा पाई। विराट कोहली और केएल राहुल ने मिलकर संयम के साथ बल्लेबाजी की और चौथे विकेट के लिए 67 रन जोड़े। टॉप स्कोरर रहे केएल राहुल ने 107 गेंदों में 1 चौके की मदद से 66 रन बनाए। वहीं कोहली ने 63 गेंदों में 54 रन की पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 4 चौके आए। जिसकी बदौलत भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 240 रन बनाए। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट, पैट कमिंस औक जोश हेजलवुड 2-2 विकेट,एडम जाम्पा और ग्लेन मैक्सवेल ने 1-1 विकेट लिया।
 

World Cup 2023 Final : एडम जाम्पा ने की महान मुथैया मुरलीधरन की बराबरी

एडम जाम्पा ने जसप्रीत बुमराह को आउट कर भारत को दिया आठवां झटका। इस विकेट के साथ ही जाम्पा मौजूदा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। 23वां विकेट लेकर उन्होंने मोहम्मद शमी की बराबरी की। इसके अलावा बतौर स्पिनर एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जाम्पा संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए हैं। उनसे पहले 2007 वर्ल्ड कप में मुथैया मुरलीधरन ने 23 विकेट लिए थे। 

World Cup 2023 Final : भारत को बड़ा झटका, केएल राहुल 66 रन बनाकर आउट

केएल राहुल 107 गेंदों में 1 चौके की मदद से 66 रन बनाकर आउट हुए, भारत को लगा छठा झटका। भारत 203-6

Advertisement

World Cup 2023 Final: भारत 40 ओवर के बाद 197-5, केएल राहुल औऱ सूर्यकुमार यादव की जोड़ी क्रीज पर

भारत 40 ओवर के बाद 197-5, केएल राहुल औऱ सूर्यकुमार यादव की जोड़ी क्रीज पर।

World Cup 2023 Final: रविंद्र जडेजा हुए फ्लॉप, टीम इंडिया का पांचवां विकेट गिरा

रविंद्र जडेजा 22 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट, जोश हेजलवुड की गेंद पर खराब शॉट खेलकर गवांया अपना विकेट। भारत का स्कोर 178-5

केएल राहुल ने जड़ा World Cup 2023 का सबसे धीमा अर्धशतक

केएल राहुल ने सयंम भरी पारी खेलते हुए अर्धशतक जड़ दिया है। इसके  लिए उन्होंने 85 पारी खेली, जो इस वर्ल्ड कप में किसी भी खिलाड़ी द्वारा जड़ा गया सबसे धीमा अर्धशतक है। 

Advertisement

World Cup 2023 Final: विराट कोहली भी आउट, टीम इंडिया का चौथा विकेट गिरा

विराट कोहली 63 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 54 रन बनाकर आउट। पैट कमिंस की गेंद पर गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटों में जाकर लगी। भारत 28.5 ओवर के बाद 148-4

World Cup 2023 Final : विराट कोहली वर्ल्ड कप इतिहास में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। कोहली पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिसने एक वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में पचास प्लस स्कोर बनाया है। 

World Cup 2023 Final : विराट कोहली आईसीसी फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने

विराट कोहली आईसीसी टूर्नामेंट फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के कुमार संगाकारा को पीछे छोड़ा, जिन्होंने आईसीसी फाइनल में 320 रन बनाए थे। 

Advertisement

World Cup 2023 Final: 20 ओवर के बाद भारत 115-3,

20 ओवर के बाद भारत 115-3, विराट कोहली और केएल राहुल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद।

World Cup 2023 Final: टीम इंडिया बैकफुट पर, श्रेयस अय्यर भी हुए आउट

टीम इंडिया बैकफुट पर, श्रेयस अय्यर (4) के रूप में तीसरा झटका लगा। पैट कमिंस  की गेंद पर जोश इंग्लिस को आसान सा कैच थमा बैठे। भारत 81-3

World Cup 2023 Final: रोहित शर्मा बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट, भारत 76-2

रोहित शर्मा 31 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 47 रन की पारी खेलकर आउट। ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे, ट्रेविस हेड ने पीछे की तरफ दौड़ते हुए बेहतरीन कैच लपका। 

Advertisement

World Cup 2023 Final: विराट कोहली ने तोड़ा रिकी पोंटिंग का बड़ा रिकॉर्ड

विराट कोहली वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़िय़ों की लिस्ट में रिकी पोंटिंग को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। पोंटिंग ने इस टूर्नामेंट में 42 पारियों में 1743 रन बनाए थे,वहीं कोहली ने सिर्फ 37 पारियों में उन्हें पीछे छोड़ दिया है। कोहली से आगे इस लिस्ट में अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं। 

World Cup 2023 Final: भारत का पहला विकेट गिरा, शुभमन गिल 4 रन बनाकर आउट

भारत का पहला विकेट गिरा, शुभमन गिल 7 गेंद में 4 रन बनाकर आउट। मिचेल स्टार्क की गेंद पर एडम जाम्पा को आसान सा कैच थमा बैठे। 

World Cup 2023 Final: फाइनल में भी रोहित शर्मा का तूफानी फॉर्म जारी, 4 ओवर के बाद स्कोर 30-0

फाइनल में भी रोहित शर्मा का तूफानी फॉर्म जारी, 4 ओवर के बाद स्कोर 30-0

Advertisement

World Cup 2023 Final: रोहित शर्मा ने तोड़ा कुमार संगाकारा का महारिकॉर्ड

रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में कुमार संगाकारा को पछाड़कर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। संगाकारा ने 35 पारियों में 1532 रन बनाए थे, लेकिन रोहित ने सिर्फ 28 पारियों में उन्हें पीछे छोड़ दिया है।

World Cup 2023 Final: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को दिया पहले बल्लेबाजी का न्यौता, देखें प्लेइंग XI

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने भारत के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों ही टीम के प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

टीमें इस प्रकार है

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रेविस हेड, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।

World Cup 2023 : मोहम्मद शमी तोड़ सकते हैं अकरम और मलिंगा का रिकॉर्ड

मोहम्मद शमी अगर इस मैच मे 3 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वसीम अकरम (55) और लसिथ मलिंगा (56) को पछाड़कर चौथे स्थान पर पहुंच जाएंगे। शमी ने 17 पारी में 54 विकेट हासिल किए हैं। 

Advertisement

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: प्रीव्यू

World Cup 2023 Final: मोहम्मद शमी के पास मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

मोहम्मद शमी ने 6 मैच में 23 विकेट लिए हैं। अगर इस मैच में वह 5 विकेट हासिल कर लेते हैं तो एक वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड मिचेल स्टार्क के नाम है, जिन्होंने 2019 वर्ल्ड कप में 27 विकेट लिए थे। 

Load More

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार (19 नवंबर) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम की नजरें तीसरे बार ट्रॉफी पर कब्जा करने पह होंगी, वहीं ऑस्ट्रेलिया छठी बार यह कारनामा करना चाहेगी। 

Tags

RELATED ARTICLES