भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव के बाद उनकी सैलरी घटने की संभावना बनी थी, लेकिन अब बोर्ड इसे लेकर नया रास्ता तलाश रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, बुमराह को उनके प्रदर्शन के हिसाब से पूरा सम्मान देने की तैयारी चल रही है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2025-26 को लेकर एक बड़ा बदलाव कर चुका है। इस बार A+ कैटेगरी को हटा दिया गया है, जिससे कई खिलाड़ियों की सैलरी पर असर पड़ सकता है। इसी फैसले के बाद जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े खिलाड़ी की कमाई 7 करोड़ से घटकर 5 करोड़ रुपये तक आ सकती है।
आपको बता दें ग्रेड A+ कैटेगरी उन खिलाड़ियों के लिए होती थी, जो तीनों फॉर्मेट में टीम में अपनी जगह पक्की रखते थे। पिछले साल ग्रेड A+ में विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा शामिल थे। रोहित शर्मा और विराट कोहली अब टी20 और वनडे से संन्यास ले चुके हैं, जबकि रवींद्र जडेजा भी टी20 इंटरनेशनल से हट चुके हैं। ऐसे में सिर्फ जसप्रीत बुमराह ही ऐसे खिलाड़ी बचे थे, जो तीनों फॉर्मेट खेल रहे थे।